शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती में घोटाला ममता सरकार के पिछले कार्यकाल में हुआ था। तब पार्थ चटर्जी शिक्षा मंत्री थे। फिलहाल वह उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री हैं। कहीं वह उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में भी तो अवैध कमाई नहीं कर रहे थे?

इस बात के संकेत शनिवार सुबह से ही मिल रहे थे कि TMC, ममता सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग में भर्ती अनियमितताओं के लिए गिरफ्तारी से खुद को दूर कर लेगा. और शनिवार शाम को ऐसा ही कुछ देखने को मिला. तृणमूल नेताओं द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा करने के बाद पार्टी का रुख आधिकारिक हो गया कि घटनाक्रम की जिम्मेदारी केवल चटर्जी के ऊपर है, न कि पार्टी पर. पार्टी नेताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर उन्हें घोटाले में शामिल होने का दोषी पाया जाता है, तो तृणमूल चटर्जी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने से नहीं हिचकेगी, जो वर्तमान में पार्टी के महासचिव हैं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी द्वारा चटर्जी से जुड़े नवीनतम घटनाक्रम पर पार्टी के रुख पर फैसला करने के लिए बुलाई गई एक आपात बैठक हुई थी. प्रेस मीट में राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, परिवहन मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम, बिजली मंत्री अरूप विश्वास और पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष मौजूद थे. उन्होंने कहा, “एक महिला के आवास से कुछ नकदी बरामद की गई है, जिसका तृणमूल कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है. हम विपक्षी दलों द्वारा तृणमूल कांग्रेस को इस मुद्दे से जोड़ने के प्रयासों की निंदा करते हैं. इस सिलसिले में ईडी ने पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया है.
बल्कि यह भी कि पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग ओर से राज्य के विद्यालयों में समूह ‘सी’ और ‘डी’ के कर्मचारियों की भर्ती में भी मनमानी की गई। इसके बाद हाई कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआइ को सौंपी। फिर ईडी भी इस जांच में शामिल हो गई।
शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती में घोटाला ममता सरकार के पिछले कार्यकाल में हुआ था। तब पार्थ चटर्जी शिक्षा मंत्री थे। फिलहाल वह उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री हैं। कहीं वह उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में भी तो अवैध कमाई नहीं कर रहे थे? यह संदेह इसलिए, क्योंकि पांच-छह साल पुराने घोटालों के जरिये जमा किया गया पैसा अभी तक उनकी करीबी के घर पर पड़े रहना आसानी से गले नहीं उतरता। जो भी हो, प्रवर्तन निदेशालय ने जिस तरह मौजूदा शिक्षा मंत्री परेश अधिकारी के ठिकानों पर भी छापेमारी की, उससे ममता सरकार की मुश्किलें बढ़ना तय है।