हम आपको कुछ ऐसे सेल्फ केयर टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें रेगुलर लाइफ में फॉलो करके आप काफी हद तक रिलैक्स फील कर सकते हैं. जानें इनके बारे में…

सेल्फ केयर मतलब खुद की अच्छी देखभाल करना बेहद ज़रूरी है. सेल्फ केयर करने के दौरान व्यक्ति खुद के लिए कुछ समय निकालता है और अपनी पर्सनालिटी को बेहतर बनाने के लिए काम करता है. ज़िंदगी की भागदौड़ में हम दूसरों की खुशी के लिए कई बार एक्स्ट्रा एफोर्ट करते हैं, लेकिन खुद के लिए समय निकाल पाने में कटौती कर जाते हैं.
अगर हम सेल्फ केयर नहीं करते हैं, तो खुद की इमोशनल सेहत के साथ समझौता करते हैं या फिर अपनी शारीरिक सेहत को भी प्रभावित कर सकते है. अगर आप नहीं जानते है कि सेल्फ केयर में क्या-क्या चीजें शामिल करनी चाहिए, तो एक चेक लिस्ट बना लें और रोजाना या फिर जब भी सेल्फ केयर करना सही लगे उस चेक लिस्ट को देखें. आइए जानते है, सेल्फ केयर से जुड़े ज़रूरी टिप्स.
काम के बीच में ब्रेक
जो लोग काम के चक्कर में घंटों एक ही जगह बैठे रहते हैं या फिर इस सिलसिले में लगातार बिजी रहते हैं, उन्हें फिजिकली और मेंटली तौर पर बीमारियां जल्दी चपेट में लेती हैं. सेल्फ केयर का सबसे बड़ा रूल है, खुद के लिए समय निकालना. आप काम में कितने ही बिजी क्यों न हो, लेकिन बीच-बीच में कम से कम 10 मिनट का ब्रेक लें. इस दौरान फोन भी यूज न करें. बस खुद को टाइम दें और दिमाग को शांत फील कराएं.
मेडिटेशन
बीते कुछ समय में लोग मेडिटेशन का महत्व ज्यादा अच्छे से समझ पाएं हैं, क्योंकि रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इसे करने से कई लोगों की लाइफ थोड़ी आसान जरूर हुई है. ये एक तरह की मेंटल हेल्थ एक्सरसाइज है, जिसे करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है. आप घर में कहीं भी बैठकर या खड़े होकर मेडिटेशन यानी ध्यान लगाने की एक्सरसाइज कर सकते हैं. मेंटल हेल्थ डॉक्टर्स भी अब रूटीन में मेडिटेशन करने की सलाह देते हैं.
बुक रीड करें
एक्सपर्ट्स के अनुसार सेल्फ केयर में वो काम जरूर करने चाहिए, जो दिल को सुकून देने का काम करते हों. हालांकि, ये काम ऐसे न हो, जो किसी दूसरे को नुकसान पहुंचाएं. कुछ लोगों को किताब पढ़ना पसंद होती है, ऐसे लोग सेल्फ केयर के रूटीन में बुक्स रीड कर सकते हैं. इस रूटीन से आपका दिमाग तो शांत होगा ही, साथ ही आपकी नॉलेज भी बढ़ पाएगी.