आज की ताजा खबर देश

रसोई गैस पर सरकार धीरे-धीरे खत्‍म कर रही है सब्सिडी, एक साल में बचाए 11,654 करोड़ रुपये

एलपीजी सिलेंडर की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने इस पर सब्सिडी भी लगभग पूरी तरह खत्‍म कर दी है.

रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को सरकार धीरे-धीरे खत्‍म कर रही है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्‍यमंत्री रामेश्‍वर तेली ने लोकसभा इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि वित्‍तवर्ष 2020-21 में जहां सरकार ने एलपीजी सब्सिडी के रूप में 11,896 करोड़ रुपये खर्च किए थे, वहीं 2021-22 में यह खर्च घटकर महज 242 करोड़ रुपये रह गया है। इस तरह सब्सिडी को खत्‍म कर सरकार ने सिर्फ एक वित्‍तवर्ष में ही 11,654 करोड़ रुपये बचा लिए।

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, वित्‍तवर्ष 2018 में एलपीजी सब्सिडी पर 23,464 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, जो वित्‍तवर्ष 2019 में 37,209 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसके बाद सरकार ने लोगों से सब्सिडी छोड़ने की अपील की और करोड़ों ग्राहकों ने इस अपील पर सब्सिडी छोड़ दी, जिससे वित्‍तवर्ष 2020 में सरकार का खर्च घटकर 24,172 करोड़ पर आ गया। 2021 में इसमें करीब 50% से ज्‍यादा की गिरावट आई और सब्सिडी का खर्च घटकर 11,896 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्‍तवर्ष में इस पर सरकार ने बेहद मामूली राशि खर्च की।

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने घटाया सब्सिडी का बोझ
पेट्रोलियम मंत्री ने संसद को बताया कि देश में पेट्रोलियम उत्‍पादों की कीमतों को ग्‍लोबल मार्केट से जोड़ दिय गया है. बावजूद इसके सरकार उपभोक्‍ताओं पर बोझ घटाने के लिए लगातार कीमतों को कम रखने पर जोर दे रही है. बीते साल सब्सिडी में गिरावट की बड़ी वजह लाभार्थियों की संख्‍या में कमी आना और गैस सिलेंडर की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी रही है.

दो साल से सिर्फ बढ़ रहे हैं दाम
केंद्रीय मंत्री की ओर से पेश आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2019 में एलपीजी सिलेंडर का मूल्‍य 706.50 रुपये था, जो 1 मई 2020 तक घटकर 581.5 हो गया था. इसके बाद से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है. सिवाय अप्रैल 2021 के जब इसमें 10 रुपये की मामूली कटौती की गई थी. तबसे इसकी कीमतों में लगभग दोगुने की बढ़ोतरी हो चुकी है.

Avatar

Harshita Ahuja

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.