रानी मुखर्जी को हाल ही में मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरान रानी का बेहद खूबसूरत एथनिक लुक देखने को मिला और उनका ये वीडियो काफी प्रेग्नेंसी की चर्चा के कारण काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों सुर्खियों में हैं। जी दरअसल वह आजकल लाइमलाइट से दूर हैं. आप सभी को याद हो तो वह आखिरी बार करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में नजर आई थीं. अब इन सबके बीच रानी मुखर्जी का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और तेजी से वायरल हो रहा है. जी दरअसल यह वीडियो सामने आते ही एक बार फिर रानी मुखर्जी की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा शुरू हो गई. आपने रानी मुखर्जी को अक्सर लाइमलाइट से गायब देखा होगा। बहुत कम मौके होते हैं जब वह पपराजी के कैमरों में नजर आती हैं। अब आज एक्ट्रेस को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर देखा गया.

वहीं रानी मुखर्जी हरे रंग के सूट और गुलाबी दुपट्टे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अब इन सबके बीच रानी के फिगर को देखकर लोग उनके बेबी बंप और प्रेग्नेंसी की चर्चा करने लगे हैं. दरअसल, वीडियो के कमेंट सेक्शन में सिर्फ और सिर्फ रानी की प्रेग्नेंसी का मामला फैलाया गया है। आप जानते ही हैं कि रानी खुद को एक महान गणपति भक्त मानती हैं और इसी के चलते वह आज मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन करने पहुंचीं. यहां उन्हें मंदिर से बाहर निकलते समय स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस ने हरे रंग के शरारा स्टाइल सूट के साथ गुलाबी रंग का दुपट्टा कैरी किया हुआ था और चेहरे पर मास्क लगा हुआ था। हालांकि, पैपराजी के कहने पर एक्ट्रेस ने मास्क हटाकर पोज भी दिए।
आपको बता दें कि रानी मुखर्जी इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं और उन्होंने अपने करियर में बेहतरीन फिल्में दी हैं। वहीं शादी और बेटी के जन्म के बाद बेशक फिल्मों में उनकी उपस्थिति कम हुई है, लेकिन अब भी जब वह आती हैं तो अपनी शानदार अदाकारी से लोगों का दिल जीत लेती हैं.