रणवीर सिंह को तुर्की के गलीचे पर अपने बर्थडे सूट के अलावा कुछ नहीं पहने हुए दिखाया गया है। उन्हें कई पोज देते हुए भी देखा जा सकता है।

अपने फैशन सेंस के लिए मशहूर रणवीर सिंह अब तक अपने अतरंगी कपड़ों के लिए सुर्खियों में बने रहते थे। लेकिन अब रणवीर की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उनमें उन्होंने कपड़े ही नहीं पहने हैं। जी हां! हाल ही में रणवीर ने फुल न्यूड फोटोशूट करवाया है। जिसे देखने के बाद सब दंग रह गए हैं।
उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रणवीर ने बैठकर और लेटे हुए बिना कपड़ों के कई पोज दिए हैं। उनकी फोटोज पर मीम्स भी बन गए हैं। जिनमें कोई उन्हें दीवार पर चिपकी हुई छिपकली बता रहा है तो कोई कॉकरोच कह रहा है।
मैगजीन के लिए कराया फोटोशूट
रणवीर ने ये न्यूड फोटोशूट एक मशहूर मैगजीन के लिए कराया है। हालांकि हमेशा की तरह रणवीर काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं। रणवीर के फैंस ये फोटोज देख हैरान हैं, लेकिन रणवीर की मस्क्यूलर बॉडी को पसंद कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये तस्वीरें रियल नहीं हैं, बल्कि फोटोशॉप करके बनाई गई हैं।
पेपर मैगीजीन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर रणवीर की कई तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ में वो बिना कपड़ों के पोज दे रहे हैं, तो किसी में उन्होंने केवल ब्लैक अंडरवेयर पहना है। रणवीर की फोटोज पर कई लोगों के लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।
फिल्म के पोस्टर में न्यूड नजर आए थे विजय देवरकोंडा
आपको बता दें कि बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह से पहले साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की न्यूड फोटोज वायरल हुई थीं। देवरकोंडा की ये तस्वीर कोई आम तस्वीर नहीं बल्कि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘लाइगर’ का पोस्टर था। जिसमें एक्टर बिना कपड़ों के हाथ में गुलाब के फूल लिए नजर आ रहे थे। विजय देवरकोंडा के फैंस को उनकी फिल्म का ये पोस्टर और बॉडी काफी पसंद आई थी। करण जौहर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर देवरकोंडा की तस्वीर शेयर की थी।
बता दें कि विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म ‘लाइगर’ का ट्रेलर जारी हो चुका है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जहां अन्नया ब्लैक ड्रेस में टिप टॉप नजर आईं, वहीं एक्टर एक दम साधारण कपड़ों में दिखे। जिसे लेकर रणवीर सिंह ने उनकी खिंचाई की।