बॉलीवुड मनोरंजन

कैटरीना कैफ ने मीडिया के सामने लगाई रणबीर कपूर की लगाई क्लास, कहा- पीकर आया है क्या?

कैटरीना और रणबीर के रिश्ते के बारे में भला कौन नहीं जानता. इन दोनों का जब ब्रेकअप हुआ तो उसके बाद भी दोनों ने फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की और प्रमोशन के दौरान दोनों में ऐसी बहस हुई कि कैटरीना ने एक्टर को खरी-खोटी सुना दी.

बॉलीवुड में जब भी रिश्तों की बात आती है तो रणबीर कपूर के रिलेशनशिप के चर्चे जरूर होते हैं. रणबीर का रिश्ता बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस के साथ रहा है. पहले दीपिका पादुकोण और फिर कैटरीना कैफ . दोनों के साथ रणबीर कपूर ने ब्रेकअप के बाद भी फिल्में  की हैं लेकिन लगता नहीं कि कैटरीना और रणबीर में कभी बन पाएगी और इस बात का गवाह उनका एक वीडियो देता है, जिसमें कैटरीना मीडिया के सामने रणबीर कपूर को फटकार लगाती हैं और कह देती हैं- ‘तू पीकर आया है क्या?’

कैटरीना को बोलने नहीं दे रहे थे रणबीर

साल 2017 में जब फिल्म ‘जग्गा जासूस’ का एक गाना लॉन्च होने वाला था वहां भी एक्स लवर्स रणबीर और कैटरीना पहुंचे थे. इस इवेंट में कैटरीना से पूछा गया कि उन्हें एक बार फिर रणबीर के साथ काम करके कैसा लगा. लेकिन कैटरीना के जवाब देने की बजाय रणबीर ही बोलने लगे.उन्होंने कहा कि ये मुझे हमेशा बोलती है कि मैंने तुम्हें दो सुपरहिट फिल्में दी है- ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ और ‘राजनीति’. अब ‘जग्गा जासूस’ में भी हमने साथ में काम किया है जिसको लेकर भी कैटरीना ने कई बार कह दिया है कि यह फिल्म जरुर हिट होगी क्योंकि इस फिल्म में मैं तुम्हारे साथ काम कर रही हूं. हम इसका मजाक उड़ाते थे कि अगर ये सिर्फ हमारी फिल्म छू भी लेगी तो फिल्म सुपरहिट हो जाएगी.

कैटरीना को आया गुस्सा

इस इवेंट में रणबीर कपूर से उनकी डांसिग स्किल्स के बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने जवाब दिया था कि मेरे लिए यह थोड़ी मुश्किल था क्योंकि मैं कैटरीना की तरह टैलेन्टेड नहीं हूं. मुझे लगता है कि ये बहुत ही शानदार है. जिस तरह से ये डांस करती हैं. बहुत ही कम लोगों को पता है कि जब कैटरीना ने ‘शीला की जवानी’, ‘चिकनी चमेली’ और बहुत से धमाकेदार सॉन्ग किए थे उन सबकी सक्सेस के पीछे मेरा ही हाथ था. क्योंकि मैं ही कैटरीना के रिहर्स करवाता था. उनके एक्सप्रेशन और बाकी चीजों पर काम किया था. मैनें ही उन्हें सब सीखाया था. यह सुनकर कैटरीना को गुस्सा आ गया और वो बोलीं- ‘तू पीकर आया है क्या?’

दोनों की राहें हुईं अलग

आपको बता दें कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की लव स्टोरी ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ फिल्म से शुरू हुई थी. साल 2016 में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई, दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं और अब दोनों अपनी-अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं. जहां कैटरीना ने विक्की कौशल के साथ दिसंबर साल 2021 में शादी के बंधन में बंधी थी. वहीं रणबीर कपूर ने इसी साल 14 अप्रैल को बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट से शादी की थी. अब रणबीर जल्द ही पिता भी बनने वाले हैं.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.