ब्यूटी लाइफस्‍टाइल

मानसून में चेहरे को रखना हो मेंटेन, तो घर पर बनाएं फेस पैक

मॉनसून में हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा के लिए आप कई तरह के होममेड फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये फेस पैक त्वचा संबंधित समस्याओं को दूर रखने में भी मदद करेंगे.

मॉनसून में त्वचा का अधिक ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है. मॉनसून में मौसम उमस भरा होता है. इसका त्वचा पर भी बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है. त्वचा सुस्त और रूखी हो जाती है. इस मौसम में ऑयली त्वचा वालों को अधिक परेशानी होती है. त्वचा हर समय चिपचिपी रहती है. ऐसे में इस मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए आप होममेड फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये आपकी त्वचा हो हेल्दी बनाए रखने में मदद करेंगे. ये आपकी त्वचा को फ्रेश रखेंगे. ये आपको त्वचा संबंधित समस्याओं से बचाने में मदद करेंगे. आइए जानें आप घर के बने कौन से होममेड फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं.

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक: एक बाउल में 1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें. इसमें गुलाब जल मिलाएं. इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं. इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं. इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही लगा रहने दें. इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें. आप इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकते हैं. ऑयली त्वचा वाले लोगों के लिए ये फेस पैक बहुत ही फायदेमंद है.

संतरे के छिलके का फेस पैक: इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में 2 चम्मच संतरे का पाउडर लें. इसमें जरूरत के अनुसार कच्चा दूध मिलाएं. इसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं. इन सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं. इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं. इसे सूखने तक लगा रहने दें. इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें. ये फेस पैक आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. ये टैनिंग और मुंहासों से भी छुटकारा दिलाता है.

बेसन और हल्दी का फेस पैक: इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में 1 चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी, आधा चम्मच नींबू का रस और गुलाब जल लें. इन सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं. इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें. आप इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकते हैं.

Avatar

Harshita Ahuja

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.