बॉलीवुड मनोरंजन

सामने आया ‘लाल सिंह चड्ढा’ से नागा चैतन्य का फर्स्ट लुक,सैनिक के किरदार में खूब जचे अभिनेता

आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। फिल्म 11 अगस्त को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म से आमिर खान जहां वर्षों बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, तो साउथ स्टार नागा चैतन्य अपना डेब्यू करने वाले हैं। हाल ही में मेकर्स ने नागा चैतन्य का नया फिल्म से एक लुक जारी किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर सुर्खियों बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक वाली है। अपनी हर फिल्म में एक अलग और अतरंगी किरदार में नजर आने वाले आमिर खान इस बार भी एक रोचक किरदार में वापसी करने जा रहे हैं।

जहां ‘लाल सिंह चड्ढा’ से आमिर सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं तो वही साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य इस फिल्म से अपनी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। हाल ही में फिल्ममेकर्स ने इस फिल्म से उनका एक लुक जारी किया है। ‘आमिर खान प्रोडक्शन’ की तरफ से नागा चैतन्य की फोटो के साथ ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया गया जिसमें लिखा है, ‘इंट्रोड्यूसिंग बलाराजु फ्रॉम बोडिपलेम प्लेड बाई चैतन्य अक्किनेनी ! लव यू हमारे युवा सम्राट 

आपको बता दें कि इस फिल्म में एक्टर एक सैनिक का किरदार निभा रहे हैं जिसका नाम है ‘बलाराजु’। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए कई फैंस ने उन्हें उनके बॉलीवुड डेब्यू पर बधाई दी तो वहीं कईयों ने उन्हें सपोर्ट किया। बात करें अगर एक्टर के वर्कफ्रोंट की तो फिलहाल चैतन्य अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थैंक यू’ के प्रोमोशन में जुटे हुए हैं।

उनकी यह फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का विक्रम के कुमार ने डायरेक्ट किया है जिसमें अभिनेता के साथ राशि खन्ना मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगी। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को तेलुगु भाषा में भी अच्छी मात्रा में रिलीज किया जायेगा। इस फिल्म में आमिर खान के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और मोना सिंह मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगी।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.