घटना बुधवार को लगभग 11:10 बजे पर हुई. जब क्षेत्र में खराब मौसम था और सैनिकों को उनके प्रशिक्षण क्षेत्रों में से एक पर आसमानी बिजली गिरने से चोटें आईं.

अमेरिका के दक्षिणपूर्वी राज्य जॉर्जिया के फोर्ट गॉर्डन में एक प्रशिक्षण क्षेत्र में आसमानी बिजली गिरने से अमेरिकी सेना रिजर्व के एक जवान की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना बुधवार को लगभग 11:10 बजे (1510 जीएमटी) पर हुई. जब क्षेत्र में खराब मौसम था और सैनिकों को उनके प्रशिक्षण क्षेत्रों में से एक पर आसमानी बिजली गिरने से चोटें आईं.
अधिकारियों ने कहा कि फोर्ट गॉर्डन के आपातकालीन सेवा और आपातकालीन चिकित्सा सेवा विभाग ने तुरंत घटनास्थल पर प्रतिक्रिया दी.