आज की ताजा खबर झारखंड राज्य

नूंह के बाद अब रांची में महिला पुलिसकर्मी की गाड़ी से कुचलकर हत्या, वाहन चेकिंग के लिए गई थीं महिला

झारखंड की राजधानी रांची में गाड़ी चेकिंग के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई है. इस मामले की जांच होगी. इससे पहले हरियाणा के नूंह में भी एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी गई थी.

नूंह के बाद अब झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार की रात गाड़ी चेकिंग के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई. महिला पुलिसकर्मी रात में गाड़ी चेकिंग के लिए निकली थी. पुलिसकर्मी का नाम संध्या टोप्नो है. एसएसपी रांची ने बताया कि संध्या टोपनो नाम की एक महिला सब-इंस्पेक्टर की बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान मौत हो गई. वह तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं.आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर लिया गया है.

पशु तस्करी के वाहन की कर रही थी जांच

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गौतस्कर सिमडेगा पुलिस को  पिकअप वैन में तस्करी के लिए पशुओं को ले जाने की सूचना मिली थी.उसके बाद सिमडेगा के बसिया थाना पुलिस ने पिकअप वैन का पीछा किया.पशुओं से लदा पिकअप वैन चालक गाड़ी लेकर भागना शुरू किया, जिसमें पशु तस्कर ने गाड़ी से कुचलकर महिला पुलिसकर्मी की हत्या कर दी.

हरियाणा के नूंह में डीएसपी की कर दी गई थी हत्या

हरियाणा स्थित मेवात के नूंह स्थित पचगांव में अवैध खनन माफियाओं ने डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की हत्या कर दी थी. खनन माफियाओं ने डीएसपी पर डंपर चढ़ा दिया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी.

मिली जानकारी के अनुसार एक सूचना पर खनन रोकने गए गए डीएसपी सुरेंद्र सिंह जब अवैध पत्थर से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश की तो खनन माफियाओं ने डीएसपी पर डम्फर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.

नूह एसपी और आईजी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. उप पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह ताबड़ू में थे. दरअसल डीएसपी तावडू की पहाड़ी में अवैध माइनिंग की सूचना पर छापा मारने गए थे.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.