अगर आप सावन के महीने में भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं तो कुछ फूल जरूर अर्पित करें।

शिवजी का प्रिय महीना आज (गुरुवार) से शुरू हो चुका है। महादेव को खुश करने के लिए भक्त सावन में पूजा करते हैं। भोलेनाथ का सावन में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने का खास महत्व है। मान्यता है कि यदि शिवजी को उनकी प्रिय वस्तु अर्पित की जाएं, तो हर मनोकामना पूरी होती है। भक्तों को मन इच्छा फल पाने के लिए पूजा में शंकर के पसंदीदा फूल चढ़ाने चाहिए। इससे कई लाभ मिलते हैं।
पूजा पाठ में फूलों का अलग महत्व है और सभी अनुष्ठानों में फूल अर्पित किए जाते हैं। मान्यतानुसार कुछ फूलों को शिवलिग या शिव प्रतिमा पर अर्पित करने से सावन के महीने में पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें कि सावन में कौन से फूल अर्पित करना फलदायी होता है।

धतूरा का फूल: धतूरा एक जंगली फूल है और ऐसा माना जाता है कि यह पौधा शिव जी को बहुत पसंद होता है इसलिए इस पौधे को भगवान् शिव पर चढ़ाने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। खासतौर पर सावन में शिवलिंग पर ये फूल जरूर चढ़ाएं।

चमेली का फूल: शिवजी को चमेली के फूल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। वह महादेव की कृपा से वाहन सुख प्राप्त होता है।

सफेद मुकुट का फूल: सफेद मुकुट का फूल यह एक तारे के आकार का फूल है और ऐसा माना जाता है कि अगर इस फूल से भगवान शिव को चढ़ाया जाए तो सभी दोषों से मुक्ति मिलती है।

कमल का फूल: धनवान बनने के लिए महादेव को कमल का फूल अर्पित करें। शिवजी को सफेद कमल चढ़ाना उत्तम होता है। इससे आर्थिक स्थिति सुधरती है। साथ ही भगवान को शंख पुष्पी और बिल्वपत्र चढ़ाएं।

शमी का फूल: ऐसा माना जाता है कि शमी का पौधा घर में लगाने से शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, ऐसा माना जाता है कि शमी का फूल शिव जी को चढ़ाने से भी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
यदि आप सावन के महीने में पूजा के समय शिव जी पर ये फूल अर्पित करते हैं तो आपको पूजा का पूर्ण फल मिलता है और आपकी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।