सावन के महीने में यदि आप अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष काम करते हैं तो ये आपके जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।

सावन का महीना जल्द ही शुरू होने वाला है और इसे सभी महीनों से पवित्र माना जाता है। यह बहुत ही अच्छा अवसर होता है जब भगवान शिव को प्रसन्न किया जा सकता है। ऐसी मान्यता है कि इस महीने में जो भी सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करता है उसके सभी दुःख दूर हो जाते हैं।
सावन के पूरे महीने में सोमवार का व्रत रखने से विशेष फल प्राप्त होता है। सावन के महीने में अविवाहित कन्याएं यदि सोमवार का व्रत रखती हैं तो उनके विवाह होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इस महीने आप अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय आजमा सकते हैं जिससे घर की सुख समृद्धि बनी रहे। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से उन उपायों के बारे में जानें।

मेष राशि: सावन के महीने में भगवान शिव से मनचाहा आशीर्वाद पाने के लिए मेष राशि के लोगों को गंगाजल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव जलाभिषेक और ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का जप करना चाहिए।
वृषभ राशि: वृषभ राशि वाले सावन के महीने में शिव मंदिर में जाकर गन्ने के रस से शिवलिंग को स्नान कराएं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए मोगरे के फूल साथ दही, शक्कर मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। मिठाई का भोग लगाएं और उनकी आरती करें। इसे आपको बड़ा लाभ होगा।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक भगवान को प्रसन्न करने के लिए गन्ने के रस से रोज शिवलिंग का अभिषेक करें। कुमकुम चन्दन अर्पित करे। धतूरा, भांग एवं आक के फूल शिव जी को चढ़ाएं। ॐ नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नम:’ महामंत्र का जप पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ करना चाहिए। इससे आपको बड़ा लाभ होगा।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातक को स्फटिक के शिवलिंग की उपासना करनी चाहिए। रोज चन्दन, कच्चे दूध एवं जल से शिवलिंग की पूजा आराधना करें। साथ ही108 बार ॐ नमः शिवाय का जाप करें। इस उपाय से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की खाली झोली भर देते है।
सिंह राशि: शिव भगवान की कृपा पाने के लिए सिंह राशि के जातक विभिन्न फलों के रस के साथ शक्कर एवं जल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। ‘ॐ नम: शिवाय कालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नम:’ मंत्र का जप करना चाहिए। आपको अवश्य ही लाभ होगा।
कन्या राशि: कन्या राशि वाले जातक बेल, धतूरा, भांग एवं आंकड़े का फूल चढ़ाएं। साथ ही साथ बेल पत्र पर प्रसाद एवं फूल रख कर भगवान को चढ़ाएं। आपके बिगड़े काम जल्द ही बन जाएंगे।
तुला राशि: तुला राशि के जातक जल में अलग अलग फूल डाल कर शिवलिंग पर चढ़ाएं। मोगरा, बेल पत्र, चन्दन, चावल भी भगवान को अर्पित करें। शिव पंचाक्षरी मंत्र का जप रुद्राक्ष की माला से करना चाहिए। आपकी सभी समस्याओं का निदान मिलेगा।
वृश्चिक राशि: शिवलिंग पर शुद्ध जल चढ़ाएं। साथ ही साथ घी और शहद भी चढ़ाएं। इसके बाद जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। मसूर की दाल का दान करने से भी आपको लाभ होगा।
धनु राशि: इस राशि के लोगों को दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक (शिवलिंग पर जल चढ़ाने का सही तरीका)करना चाहिए। भगवान को पीले फूल चढ़ाएं एवं खीर में केसर मिलाकर भोग लगाएं। इस उपाय से आपके सभी दुःख दूर हो जाएंगे।
मकर राशि: मकर राशि के लोग तिल के तेल से शिव जी का अभिषेक करें। बिल्व पत्र, भांग, धतूरा, फूल एवं अष्टगंध चढ़ाएं। ‘ॐ हौं ॐ जूं स:’ मंत्र का जप करना चाहिए। इससे आपके सभी कष्ट दूर हो जाएंगे।
कुम्भ राशि: कुम्भ राशि के जातक पूरे सावन माह में नारियल का पानी गन्ने का रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। शिवलिंग पर जल में सफ़ेद एवं काले तिल डालकर अर्पित करें। भगवान शिव को तिल बेहद पसंद हैं। इसलिए इसे चढ़ाने से आपको लाभ होगा। इसके साथ ‘ॐ हौम ॐ जूँ स:’ मंत्र का जप करना चाहिए।
मीन राशि: मीन राशि के जातक शिवलिंग पर चने की दाल चढ़ाएं। 108 बार ॐ नमः शिवाय का जाप करें। ये उपाय आपके जीवन की सारी मुश्किलों को ख़त्म कर सकता है।