बॉलीवुड मनोरंजन

बनने से पहले ही बंद हो गई शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म ‘बेधड़क’?जानिए क्या है वजह

शनाया कपूर फिल्म ‘बेधड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने करने वाली थीं। करण जौहर के प्रॉडक्शन तले बन रही इस फिल्म के बारे में अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इसे डिब्बाबंद कर दिया गया है।

पिछले काफी समय से संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार किया जा रहा है। कुछ समय पहले ही करण जौहर ने उन्हें फिल्म ‘बेधड़क’ से फिल्मों में लॉन्च करने की घोषणा की थी। इस फिल्म में शनाया के ऑपोजिट लक्ष्य और गुरफतेह पीरजादा को कोस्ट किया गया था। अब खबर आ रही है कि यह फिल्म डिब्बाबंद हो गई है। हालांकि अभी तक इस बारे में प्रड्यूसर करण जौहर की तरफ से कोई कन्फर्म रिपोर्ट नहीं आई है।

शनाया ने खुद भी शेयर किया था पोस्टर

एक रिपोर्ट की मानें तो धर्मा प्रॉडक्शंस ने इस फिल्म को बनाने का इरादा फिलहाल टाल दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से शनाया के फैन्स निश्चित तौर पर मायूस हो जाएंगे। पिछले साल जब करण जौहर ने शनाया का पोस्टर रिलीज किया था तो तेजी से शनाया की फैन फॉलोइंग बढ़ गई थी। इसके बाद शनाया कपूर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, ‘मैं बेधड़क के साथ धर्मा फैमिली से जुड़ने के लिए मैं बेहद आभारी हूं जिसे शशांक खैतान डायरेक्ट करने जा रहे हैं। मैं अपना सफर शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। मुझे आप सब का प्यार और आशीर्वाद चाहिए।

धर्मा की ही दूसरी फिल्म में किया जाएगा साइन?

इसके बाद शनाया कपूर पिछले महीने करण जौहर के बर्थडे की पार्टी में भी नजर आए थे। इस पार्टी में उनके साथ लक्ष्य और गुरफतेह भी नजर आए थे। ‘बेधड़क’ के अगर डिब्बाबंद होने की खबर सही है तो देखना होगा कि क्या उन्हें धर्मा प्रॉडक्शंस की किसी अन्य फिल्म में साइन किया जाता है या अभी उन्हें बॉलीवुड डेब्यू के लिए और इंतजार करना होगा।

लक्ष्य की दूसरी फिल्म हुई डिब्बाबंद?

इस बीच बता दें कि यह लक्ष्य की दूसरी फिल्म होगी जिसे डिब्बाबंद कर दिया गया है। इससे पहले उन्हें जान्हवी कपूर के साथ ‘दोस्ताना 2’ में कास्ट किया गया था। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन को भी साइन किया गया था लेकिन उनके फिल्म छोड़ने के बाद यह फिल्म भी पटरी से उतर गई थी। अब देखते हैं शनाया भी कब अपना बॉलीवुड डेब्यू करती हैं।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.