9 जुलाई को आगरा में शादी के बंधन में बंधी पायल रोहतगी और पहलवान संग्राम सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में अपना वेडिंग रिसेप्शन रखा।

रियलिटी शो ‘लॉक अप’ फेम पायल रोहतगी और पहलवान संग्राम सिंह ने 9 जुलाई 2022 को आगरा में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। कपल ने कल यानी 14 जुलाई 2022 को नई दिल्ली के ‘इंडिया हैबिटेट सेंटर’ में अपनीशादी के रिसेप्शन की मेजबानी की, जिसमें राजनीति और मनोरंजन जगत के कई सितारों ने शिरकत की। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।
अपने रिसेप्शन में डेवी पिंक मेकअप के साथ बेज कलर के गाउन में पायल ग्लैमरस लग रही थीं। उन्होंने अपने बालों को स्ट्रेट रखा हुआ था और इसके साथ मैचिंग नेकलेस व इयररिंग्स भी पहने थे। वहीं, संग्राम सिंह हल्के रंग के पॉकेट स्क्वायर के साथ थ्री-पीस ब्लैक सूट में हैंडसम लग रहे थे। स्टेज पर जाने से पहले कपल ने रेड कार्पेट पर कैमरों के लिए एक पोज दिया। रिसेप्शन में दोनों ने थ्री-टीयर केक काटकर इसे सेलिब्रेट किया।

रिसेप्शन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्यवर्धन राठौर और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई राजनीतिक हस्तियां मौजूद थीं। निशानेबाज दादी अपने पारंपरिक हरियाणवी पोशाक में नजर आईं। एकता कपूर के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में पायल की सह-प्रतियोगी के रूप में देखी गई कांग्रेस नेता तहसीन पूनावाला भी समारोह में मौजूद थीं।
फिलहाल, आपको पायल और संग्राम सिंह का रिसेप्शन लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।