मौनी रॉय इस समय वेकेशन पर हैं और उन्होंने अपनी बेहद बोल्ड फोटोज शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनकी इस अदा पर फैंस फिदा हो गए हैं। वो समंदर किनारे यूं बैठी नजर आईं।

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू’ से की थी। इस शो में मौनी से एक सीधी-सादी दिखने वाली लड़की का किरदार निभाया था। इसके अलावा मौनी कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। छोटे पर्दे पर ही नहीं मौनी बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुकी हैं। मौनी एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर अपनी बोल्डनेस के लिए भी जानी जाती हैं। अक्सर मौनी अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर कर फैंस के सरप्राइज देती हैं। इसी बीच अब मौनी की कुछ लेटेस्ट तस्वीरों ने फैंस की रातों की नींद उड़ा दी है।
मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में मौनी हॉटनेस की सारी हदें पार करती नजर आ रही हैं। तस्वीरें में आप देख सकते हैं कि मौनी समंदर किनारे सब कुछ भूल वेकेशन के मजे ले रही हैं। तस्वीरों में मौनी समंदर किनारे बैठी नजर आ रही हैं।इस दौरान वो टॉपलेस होकर सफेद चादर में लिपटी हुई दूर तक नीले गहरे पानी को निहारती दिख रही हैं। इस दौरान उनके बाल खुले हैं। तस्वीर में सिर्फ मौनी की बैक नजर आ रही है। उनका फैस नहीं। इस तस्वीर को देखकर फैंस क्रेजी होते दिख रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस लगातार मौनी की हॉट पर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी। इस फिल्म से जुड़ा एक्ट्रेस का लुक भी रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में मौनी के लुक को देख फैन्स का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गया है।