शहनाज गिल ने यूट्यूब पर नया वीडियो शेयर किया है, जो मॉनसून में ट्रेकिंग का है। वो वॉटरफॉल की खोज में निकल पड़ती हैं और रास्ते में उन्हें मिलते हैं किसान। वो उनके साथ मिलकर धान भी बोती हैं। देखिए उनका ये मजेदार वीडियो।

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ से रातोंरात फेमस होने वाली शहनाज गिल की एक झलक देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। इन दिनों वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग भी शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बारिश के सुहाने मौसम में ट्रेकिंग का लुत्फ उठाती दिखाई दे रही हैं। कभी वो खेत में जाकर किसानों के साथ धान बोती हैं तो कभी वॉटरफॉल की तलाश में मीलों तक पैदल चलती हैं। इस दौरान वो फैंस से ये भी कहती हैं कि लाइफ को इंजॉय करना चाहिए। वो ये भी कहती हैं कि वो अकेली हैं और अकेले ही बहुत खुश हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में शहनाज़ गिल पहले एक खेत में नजर आती हैं, जहां वो किसानों के साथ मिलकर धान (चावल) बोती हैं। इस दौरान वो सभी से खूब हंसी-मजाक भी करती हैं। पानी में भीगी और मिट्टी में लिपटी शहनाज ये देखकर चौंक जाती हैं कि उनके पूरे पैर गंदे हो गए हैं और उन्हें घर वापस जाना है। इसलिए वो वहीं पर गड्ढे में भरे पानी में अपने पैर और चप्पल धोने लगती हैं और कहती हैं कि ‘मम्मी मारेगी।’