पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने 9 जुलाई को आगरा में शादी की थी और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री पायल रोहतगी मौजूदा समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पायल रोहतगी एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर तो कभी किसी कंट्रोवर्सी को लेकर अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अब हाल ही में टेलीविजन अभिनेत्री पायल रोहतगी ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड संग्राम सिंह संग सात फेरे लिए। उनकी शादी की शानदार तस्वीरें भी इंटरनेट पर छाई हुई हैं।
मेहंदी, संगीत और हल्दी जैसे प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद आखिरकार 9 जुलाई को आगरा में पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने शादी के बंधन में बंध गए। एक्ट्रेस ने शादी के बाद की कुछ तस्वीरें भी फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर भी फॉलोअर्स ने खूब प्यार बरसाया। उनकी शादी में परिवार और करीबी मौजूद रहे। शादी के बाद अब बड़ों के आशीर्वाद से संग्राम के घर पायल के घर में प्रवेश हो गया है। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें कपल गृह प्रवेश के बाद कुछ रस्में निभाते नजर आ रहे हैं।

दोनों को सेंट्रल टैंक के पास डांस करते हुए भी देखा गया। यह कपल करीब एक घंटे तक ताजमहल में रहा। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यह दोनों एक-दूसरे के हाथ में हाथ डाले नजर आए। फैंस को भी उनकी यह प्यारी तस्वीरें बहुत पसंद आ रही हैं।