मारुति सुजुकी आगामी 20 जुलाई को अपनी नई मिडसाइज एसयूवी मारुति विटारा के लुक और फीचर्स से पर्दा उठा सकती है। मारुति विटारा का मुकाबला ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टॉस, स्कोडा कुशाक और टाटा हैरियर समेत अन्य पॉपुलर एसयूवी से होगा।

होंडा कार्स भारतीय बाजार के लिए दो एसयूवी मॉडल्स पर काम कर रही है. कंपनी की एक कॉम्पैक्ट एसयूवी अगले साल के मध्य तक लॉन्च होगी. वहीं कंपनी एक नई 5 सीटर पर भी काम कर रही है जिसे 3RA कोडनेम दिया गया है. यह एसयूवी 2024 की शुरुआत में लॉन्च होगी.
इन कारों से होगी टक्कर
होंडा 3RA की टक्कर भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मैग मास्टर, वोक्सवैगन ताइगुन, स्कोडा कुशाक, निसान किक्स जैसी कारों से होगी. इसके अलावा यह कार टोयोटा की आने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी टोयोटा हाइराइडर और मारुति विटारा से भी टक्कर लेगी. इस कार में होंडा सिटी सिडैन वाले इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है. i-VTEC और i-DTEC इंजन से ग्राहकों को बेहतर फ्यूल एफिसिएंशी मिलेगी. इस कार में होंडा का नया इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म और लेटेस्ट टचस्क्रीन इंटरफेस और कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ आ सकती है.
इंजन और पावर
मारुति सुजुकी की नई मिडसाइज एसयूवी विटारा में 1.5 लीटर K15C डुअलजेट पेट्रोल यूनिट के साथ ही टोयोटा का 1.5L TNGA पेट्रोल यूनिट देखने को मिलेगा, जो कि माइल्ड हाइब्रिड टेक्नॉलजी से लैस होगा। इस एसयूली को 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा। इस एसयूवी के मैनुअल वेरिएंट्स को ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, कीमत की बात करें तो मारुति विटारा की शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा होगी।
फीचर लोडेड एसयूवी
अपकमिंग मारुति विटारा के फीचर्स की बात करें तो इसमें टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर की तरह ही वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट वाला 9 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, पैनारोमिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, अडजस्टेबल ड्राइवर सीटर और कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स के साथ ही मल्टीपल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, ईएससी, हिल होल्ड असिस्ट समेत अन्य सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे।