महिंद्रा एंड महिंद्रा अगले दो महीने में कम से कम 4 नई इलेक्ट्रिक कारों से पर्दा उठाने की तैयारी में है। यूके में आगामी 15 अगस्त को महिंद्रा 3 नई इलेक्ट्रिक कारों के कॉन्सेप्ट मॉडल को शोकेस करेगी और फिर एक्सयूवी400 नामक नई इलेक्ट्रिक कार भारत में पेश करेगी, जिसका मुकाबला टाटा नेक्सॉन ईवी से होगा।

देसी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा जल्द ही इलेक्ट्रिक कारों का काफिला दुनियाभर में उतारने वाली है। यहां काफिले के भावात्मत अर्थ को समझें कि महिंद्रा अगले दो महीने में कम से कम 4 नई इलेक्ट्रिक कारों से पर्दा उठाने की तैयारी में है। सबसे पहले यूके में महिंद्रा आगामी अगस्त में अपनी 3 नई इलेक्ट्रिक कारों के कॉन्सेप्ट मॉडल को शोकेस करेगी और फिर एक्सयूवी400 नामक नई इलेक्ट्रिक कार भारत में पेश करेगी। हाल ही में पता चला है कि महिंद्रा एक्सयूवी400 नाम से नई इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च होगी, जिसका मुकाबला सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग कार टाटा नेक्सॉन ईवी से होगा।
अगले 3-4 सालों में कंपनी कई इलेक्ट्रिक कारें भी लॉन्च करेगी. इस कड़ी में अगले 2,3 महीने में कंपनी 4 ब्रैंड न्यू इलेक्ट्रिक एसयूवी कारें पेश करने वाली है. इलेक्ट्रिक सेगमेंट में महिंद्रा की एंट्री से इस सेगमेंट कॉम्पटिशन और कड़ा होने वाला है. एक और स्वदेशी कंपनी टाटा मोटर्स ने भारत के इलेक्ट्रिक मार्केट में अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है. टाटा नेक्सॉन इस सेगमेंट की नंबर 1 कार है. लिहाजा महिंद्रा के लिए इलेक्ट्रिक मार्केट में जगह बनाना आसान नहीं होगा.
महिंद्रा अपनी ये एसयूवी कारें कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश करेगी. इससे पहले भी खबर आ चुकी है महिंद्रा एक्सयूवी 300 का इलेक्ट्रिक वर्जन महिंद्रा एक्सयूवी 400 भी पेश करेगी. बात करें इस कार के फीचर्स की तो यह कंपनी की पॉपुलर एसयूवी XUV300 से काफी इंस्पायर्ड होने वाली है. हालांकि, एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक एक्सयूवी300 के मुकाबले ज्यादा लंबी हो सकती है लेकिन अभी इसके डाइमेंशंस की जानकारी सामने नहीं आई है.
माना जा रहा है eXUV400 की लंबाई 4.2 मीटर के करीब हो सकती है. इसे महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्केलेबल एंड मॉड्यूलर आर्किटेक्टर प्लैटफॉर्म तैयार किया जाएगा और इसमें अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम फीचर भी दिया जा सकता है. शानदार लुक और फीचर्स वाली इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 350V और 380V बैटरी ऑप्शंस के साथ कंपनी बाजार में उतारेगी. बात करें रेंज की तो इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की बैटरी रेंज 200km से लेकर 375km के बीच रहने की उम्मीद है.