ऑटो बिजनेस

हुंडई की 7-सीटर एसयूवी अलकाजार का नया बेस वैरिएंट लॉन्च, कीमत भी हुई कम, जानें फीचर्स

कार निर्माता ह्यूंदै मोटर इंडिया ने भारत में अपनी 7-सीटर एसयूवी अलकाजार का नया वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह अब तक का सबसे सस्ता वैरिएंट है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 15.89 लाख रुपए रखी गई है। आपको बता दें कि, दक्षिण कोरिया वाहन निर्माता कंपनी ने हुंडई अल्काजार को बीते साल जून में लॉन्च किया था।

हुंडई मोटर इंडिया ने देश में अपनी 7-सीटर एसयूवी अलकाजार का एक नया वैरिएंट लॉन्च किया है। अलकज़ार प्रेस्टीज XE अब कोरियाई कार निर्माता की तीन-पंक्ति एसयूवी का नया बेस वैरिएंट है। वाहन निर्माता ने भारतीय बाजार में अलकज़ार प्रेस्टीज XE की एक्स-शोरूम कीमत 15.89 लाख रुपये तय की है। यह अलकज़ार के पिछले एंट्री-लेवल वेरिएंट की तुलना में लगभग 40,000 रुपये सस्ता है। नया बेस वैरिएंट 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है।

कितनी है कीमत

हुंडई ने पिछले साल जून में अलकाजार एसयूवी को 6.30 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया था। प्रेस्टीज, प्लेटिनम और सिग्नेचर नामक तीन ट्रिम्स में पेश की गई, अलकाजार एसयूवी अब 20 वैरिएंट में उपलब्ध है। नया प्रेस्टीज XE वैरिएंट अब प्लेटिनम 7-सीटर पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट के अंतर्गत आता है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 18.39 लाख है। पिछला एंट्री-लेवल प्रेस्टीज 7-सीटर पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट को बंद कर दिया गया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 16.30 लाख रुपये और 16.69 लाख रुपये के बीच थी।

क्या हुए बदलाव

अलकाजार के नए वैरिएंट में मुख्य बदलाव एक छोटी इंफोटेनमेंट स्क्रीन है, जिसे 10.25-इंच यूनिट से घटाकर 8-इंच यूनिट कर दिया गया है। वैरिएंट में ऑटो-डिमिंग ओआरवीएम और बर्गलर अलार्म जैसे फीचर भी नहीं मिलते हैं।

इंटीरियर और फीचर्स

आपको बता दें कि, Alcazar सात-सीटर और छह-सीटर विकल्प के रूप में आती है। 6-सीटर वैरिएंट के बीच वाली पंक्ति में दो कैप्टन सीटें दी गई हैं। कैप्टन सीटों के बीच में एक सेंट्रल कंसोल दिया गया है जिसमें आर्म रेस्ट, मोबाइल फोन चार्जर और कप होल्डर दिए गए हैं। वहीं 7-सीटर वैरिएंट में दूसरी पंक्ति में एक सेंट्रल आर्मरेस्ट के साथ फोल्ड होने वाली सीट मिलती है।

फीचर्स की बात करें तो, इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो कि एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें पैनारोमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्राइवर सीट के लिए इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, एक्यूआई डिस्प्ले के साथ एयर प्यूरीफायर, एम्बिएंट लाइटिंग के लिए 64 कलर्स, पडल लैंप, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा आदि के साथ बेहतर साउंड के लिए बोस साउंड सिस्टम दिया गया है। इस एसयूवी में तीन ड्राइव मोड- कम्फर्ट, ईको व स्पोर्ट के अलावा ट्रैक्शन कंट्रोल मोड- स्नो, सैंड व मड दिया गया है।

इंजन और पावर

इस एसयूवी में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का विकल्प मिलता है। इसमें 2.0-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 159 bhp की अधिकतम पॉवर व 191 nm का टार्क प्रदान करता है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल व 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। वहीं इसका 1.5-लीटर डीजल इंजन 115 bhp का पॉवर व 250 nm का टार्क प्रदान करता है। इसमें भी 6 स्पीड मैन्युअल व 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है।

मुकाबला

हुंडई अल्काजार एसयूवी भारत में अन्य तीन-पंक्ति 7 या 6-सीटर वाहनों के बीच किआ कैरेंस, टाटा सफारी, एमजी हेक्टर प्लस को टक्कर देती है। अलकाजार एसयूवी ह्यूंदै की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी क्रेटा पर आधारित है क्योंकि कार निर्माता का उद्देश्य भारत में पांच सीटों वाली एसयूवी की सफलता को दोहराना है।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.