खुद को बचाने के लिए राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे राजभवन छोड़कर किसी अज्ञात जगह पर शरण लिए हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है। श्रीलंकाई मीडिया दावा कर रही है कि राष्ट्रपति के सूटकेस ले जाए जा रहे हैं।

श्रीलंका इस वक्त गृहयुद्ध की मार झेल रहा है। आर्थिक तंगी और दिवालिए के कगार पर खड़े देश की आवाम सत्ताधारियों के रवैये से परेशान होकर सड़क पर हिंसक प्रदर्शन कर रही है। राष्ट्रपति भवन पर कब्जा किया जा चुका है। खुद को बचाने के लिए राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे राजभवन छोड़कर किसी अज्ञात जगह पर शरण लिए हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है। श्रीलंकाई मीडिया दावा कर रही है कि राष्ट्रपति के सूटकेस ले जाए जा रहे हैं।
राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे आज अपने आधिकारिक आवास से इसलिए भाग गए क्योंकि हजारों प्रदर्शनकारियों ने उनके इस्तीफे की मांग को लेकर उनके आवास पर कब्जा कर लिया। उधर, पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने आपात बैठक बुलाई और इस्तीफा देने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि वे सर्वदलीय सरकार बनाने के पक्ष में है। इस हंगामे के बीच श्रीलंकाई नौसेना के जहाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तीन लोग सूटकेस लोड कर रहे हैं। स्थानीय मीडिया का दावा है कि सूटकेस राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के हैं।
वीडियो में एसएलएनएस गजबाहू जहाज पर बड़े-बड़े सूटकेस ले जाते तीन लोगों को देखा जा सकता है। तीनों लोग जल्दी में हैं और वे भागते हुए सूटकेट जहाज के अंदर रख रहे हैंहै। न्यूज 1 चैनल ने बताया, ‘कोलंबो पोर्ट के हार्बर मास्टर ने कहा कि एक समूह एसएलएनएस सिंदुरला और एसएलएनएस गजबाहू पर सवार हुआ और बंदरगाह से निकल गया।’ उन्होंने कहा कि वह जहाज पर सवार लोगों के बारे में विवरण नहीं दे सकते।
एक शीर्ष सरकारी सूत्र ने बताया कि कल रात राष्ट्रपति को सेना मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया था क्योंकि, सुरक्षा इनपुट थे कि प्रदर्शनकारी कभी भी राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर सकते हैं।
इससे पहले आज, स्थानीय चैनलों ने यह भी दिखाया कि श्रीलंका के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का वाहन काफिला नजर आया, लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई कि उन्होंने देश छोड़ दिया है या नहीं। राजपक्षे का वर्तमान ठिकाना अज्ञात है और प्रदर्शनकारियों ने अब उनके कार्यालय और आधिकारिक आवास दोनों पर कब्जा कर लिया है।