रोजी चीक्स के लिए आपको हमेशा मेकअप करने की जरूरत नहीं है। कुदरती चीजों के साथ ही आपको गुलाबी गाल मिल सकते हैं। जानें ये नेचुरल ब्यूटी सीक्रेट्स।

यूं तो महिलाएं ईद की तैयारियां कई दिन पहले से ही करनी शुरू कर देती हैं। लेकिन खूबसूरत आउटफिट के साथ अगर अच्छा मेकअप न हो तो सारी तैयारियां अधूरी रह जाती हैं। बकरीद गर्मियों में आती है इसके लिए जरूरी है कि आप गर्मियों के हिसाब से ही मेकअप करें। आइए जानते हैं कैसे कुछ ईजी मेकअप टिप्स अपनाकर आप भी ईद के दिन पा सकती हैं ब्यूटीफुल लुक।
ईद पर मेकअप करने के लिए अपनाएं ये टिप्स-
-ईद पर मेकअप शुरू करने से पहले आपको सबसे पहले अपना स्किन केयर रूटीन फॉलो करना होगा। इसके लिए आप मेकअप करने से पहले चेहरे को किसी अच्छे क्लींजर से धो लें।
-इसके बाद चेहरे पर सर्कुलर मोशन में बर्फ लगाएं। ऐसा करने से मेकअप चेहरे पर ज्यादा देर तक टिका रहता है।
-बर्फ लगाने के बाद स्किन को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज करें और फिर एक अच्छा प्राइमर लगाएं। इससे मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहता है और स्किन पर मेकअप का हार्मफुल इफेक्ट भी नहीं होता है।
– अब अपनी स्किन टोन के अनुसार फाउंडेशन का चुनाव करते हुए उसे पूरे चहरे पर लगाकर अच्छी तरह से ब्लेंड करें।
-इसके बाद आंखों के नीचे, होंठ के आसपास और जहां काले निशान हो, वहां थोड़ा सा कंसीलर लगाएं। इसे भी अच्छी तरह से ब्लेंड करें।
– दिन के समय में आई मेकअप करने के लिए आप न्यूड या बेसिक कलर का चुनाव करें। जबकि रात को आप गिल्टर मेकअप ट्राई कर सकते हैं। इसे ब्रश की मदद से अपनी आंखों के ऊपर लगाएं। इस मेकअप लुक में आउटफिट से मैच करता हुआ आईशैडो इस्तेमाल किया जाता है। गर्मियों में आई मेकअप जितना हल्का हो उतना ही सही रहता है।
-मेकअप कंप्लीट करने के लिए आप आईलाइनर, मस्कारा और काजल लगा लें। वहीं आइब्रो को पेंसिल करना नहीं भूलें। इससे आंखें बड़ी और खूबसूरत लगती हैं। आंखों को आकर्षक दिखाने के लिए मस्कारा के दो कोट्स लगाएं।
-आप लोअर लिड पर ब्राउन कलर का काजल भी चुन सकती हैं। अगर आपकी आंखें छोटी हैं तो हल्के रंग के लाइनर या आई पेंसिल जैसे वाइट, न्यूड या पीच कलर को लोअरल लिड वॉटरलाइन पर लगाने से आंखें बड़ी दिखेंगी।
– अगर आपका चेहरा थोड़ा मोटा है तो इसे कंटूर करना नहीं भूलें। इसके लिए अपनी स्किन टोन से 4-5 शेड डार्क कंटूर चुने और अपने चीकबोन, जॉलाइन और फोरहेड पर एक लाइन ड्रॉ करें और उसे ब्लेंड करते हुए मिलाएं।
-आंखों के नीचे और माथे पर अच्छी तरह से लूज पाउडर डस्ट करें। इससे पसीना अब्जॉर्ब होता है और मेकअप भी ज्यादा देर तक टिकता है।
– अब गालों पर ब्रोंजर लगाएं। वहीं अपने लुक को गॉलसी और अट्रैक्टिव दिखाने के लिए थोड़ा सा हाइलाइटर चीकबोन, नोज फोरहेड और चिन एरिया पर लगाएं।
– आखिर में लिप्स को पहले आउटलाइन करें। उसके बाद अपनी पसंद का शेड इसमें फिल करें। दिन के समय में आप लाइट कलर चुन सकते हैं। वहीं, रात के समय डार्क कलर अच्छे लगते हैं।