उत्तर प्रदेश राज्य

अंतिम संस्कार के लिए पिपराघाट लाया गया साधना गुप्ता का शव,सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी किया अंतिमदर्शन

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शव अंतिम संस्कार के लिए पिपराघाट लाया गया है। यहां पर मुलायम सिंह यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य व बड़ी संख्या में सपा समर्थक मौजूद हैं।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव के घर पहुंचकर उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्‍ता को श्रद्धांंजलि दी। साधना गुप्‍ता का शनिवार को गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। मुलायम सिंह यादव के आवास पर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया था। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा लखनऊ के पिपरा घाट तक पहुंची। पिपरा घाट पर साधना गुप्‍ता के अंतिम संस्‍कार के दौरान वहां पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव समेत तमाम बड़े नेता, रिश्‍तेदार, समर्थक और परिवार के शुभचिंतक मौजूद हैं।

पूरे देश के साथ यूपी में भी ईद-उल-अजहाका पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई गई। लोगों ने खुदा से अमन-चैन की दुआएं मांगी। बकरीद के पर्व पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को बधाई दी है।

साधना गुप्ता का शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ लाया गया। जिसे मुलायम के सरकारी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उनके अंतिम दर्शन किए।

शनिवार शाम से ही मुलायम के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों का जमावड़ा शुरू हो गया। लोगों ने मुलायम परिवार के लोगों को सांत्वना दी।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी रविवार को उनके अंतिम दर्शन किए। भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी भी साधना गुप्ता को अंतिम विदाई देने के लिए मुलायम के आवास पर पहुंचीं।

इसके पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की धर्मपत्नी साधना गुप्ता के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को शांति व परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के निधन का दुखद समाचार मिला। प्रभु पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में जगह दे और मुलायम सिंह यादव व उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.