काम की बात टेक्नोलॉजी

अंतरिक्ष स्टेशन पर जमा 172 पाउंड कचरा नष्ट, नैनोरैक्स को मिली बड़ी कामयाबी

आमतौर पर, अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के अंतरिक्ष यात्री कचरा इकट्ठा करते हैं और इसे सिग्नस कार्गो वाहन के स्टेशन पर आने की प्रतीक्षा में महीनों तक अंतरिक्ष स्टेशन पर संग्रहीत करते हैं।

अंतराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशनपर जमा 172 पाउंड कचरे को नष्ट करने के प्रयासों में नैनोरैक्स को बड़ी कामयाबी मिली है। उसकी ‘बिशपएयरलॉक’ तकनीक के जरिए इस कचरे को नष्ट किया। यह कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि उसने अंतरिक्ष में बिखरे कचरे के निपटान का नया तरीका विकसित किया है
इस कामयाबी पर खुशी जताते हुए कंपनी ने बयान जारी कहा कि हमने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर तैनात ‘बिशप एयरलॉक’ को सफलतापूर्वक चालू कर लिया। आईएसएस पर पड़े 172 पाउंड कचरे के निपटान के लिए नैनोरैक्स की यह अपने तरह की पहली तकनीक है। 
नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर के सहयोग से विकसित इस तकनीक का परीक्षण सफल रहा। यह अंतरिक्ष केंद्र पर कचरे को खत्म करने का कारगर और टिकाऊ मॉडल है। स्टारलैब समेत भविष्य के सभी वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्टेशनों के लिए नैनोरैक्स महत्वपूर्ण तकनीक है। 

अंतरिक्ष से कचरे की सफाई का रास्ता खुला

नैनोरैक्स सीईओ डॉ अमेला विल्सन के अनुसार यह बिशप एयरलॉक का पहला प्रयास था। इसके साथ ही उम्मीद है कि यह अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन या अंतरिक्ष में फैले कचरे की सफाई के बड़े और महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम दे सकेगा। इसके साथ ही आईएसएस से कचरे के निपटान की नई और अधिक टिकाऊ तकनीक की शुरुआत हो गई है। इस सफल परीक्षण ने न केवल अंतरिक्ष स्टेशनों के कचरे को हटाने का रास्ता साफ किया बल्कि इसे व्यावसायिक तकनीक के रूप में इस्तेमाल करने की हमारी क्षमता को भी रेखांकित किया है।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.