आज की ताजा खबर एशिया दुनिया देश

प्रधान मंत्री मोदी बोले- अपने प्यारे दोस्त के निधन से स्तब्ध ,उनकी आत्मा की शांति के लिए भारत में कल एक दिन का राष्ट्रीय शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का शुक्रवार को निधन हो गया। शुक्रवार सुबह जब वे नारा शहर में भाषण दे रहे थे तब उन पर पीछे से दो गोलियां दागीं गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि शिंजो आबे के प्रति हमारे दिल में गहरा सम्मान है, इसलिए कल भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा। उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।

शिंजो आबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना 

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना है। मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें जानता था। मेरे पीएम बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही। पीएम मोदी ने कहा कि अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में टोक्यो में शिंजो आबे के साथ अपनी सबसे हालिया मुलाकात की एक तस्वीर साझा की। प्रधानमंत्री ने  भावुक होते हुए कहा कि वे हमेशा भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहते थे। उन्होंने अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।

पीएम मोदी ने कहा कि शिंजो आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक ले जाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। शोक की इस घड़ी में पूरा भारत जापान के साथ है और हम इस कठिन क्षण में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। 

हाल में हुई मुलाकात को पीएम ने किया याद

हाल में हुई जापान यात्रा के दौरान शिंजो आबे के साथ अपना मुलाकात को याद करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि ‘अपनी हाल की जापान यात्रा के दौरान, मुझे उनसे दोबारा मिलने और कई मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला। उन्होंने हमेशा की तरह मजाकिया और समझदारी भरे अंदाज में मुलाकात की थी। मुझे क्या पता था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी। उनके परिवार और जापानी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।’

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर पीएम मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी दुख व्यक्त किया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताते हुए ट्वीट किया कि ‘भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया है जिसने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया।’ 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले- उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, जिन्होंने भारत-जापान संबंधों को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से गहरा दुख हुआ। भारत और जापान के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय थी। वह हिंद-प्रशांत में एक स्थायी विरासत 

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.