दुनिया ब्रिटेन

ऋषि सुनक के इस्तीफे के बाद बोरिस जॉनसन ने नादिम जहावी को ब्रिटेन का नया वित्त मंत्री किया घोषित,स्टीव बार्कले को दिया स्वास्थ्य मंत्री का पद!

 मंगलवार को ऋषि सुनक ने वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद के इस्तीफे के तत्काल बाद सुनक ने ट्विटर पर अपना त्यागपत्र साझा किया.

ब्रिटेन की राजनीति में नई उथलपुथल मच गई है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ऋषि सनक की जगह मंगलवार को नादिम जहावी को वित्त मंत्री नियुक्त किया। 55 वर्षीय जाहावी को एक ऐसी अर्थव्यवस्था विरासत में मिली है, जो संभवतः तीव्र मंदी या मंदी की ओर बढ़ रही है। जाहावी पहले शिक्षा मंत्री थे। उनकी जगह मिशेल डोनेलन को शिक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं स्टीव बार्कले को स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल मंत्री नियुक्त किया गया है। इससे पहले स्टीव बार्कले बोरिस जॉनसन के चीफ आफ स्टाफ के रूप में काम कर रहे थे।

यह बने नए शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री

प्रधानमंत्री ने शिक्षा मंत्रालय में जाहावी की जगह लेने के लिए अपनी एक और वफादार, मिशेल डोनेलन को नामित किया जबकि स्टीव बार्कले को स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया है.

सुनक और जाविद ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा

इससे पहले वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने मंगलवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। इन्होंने पीएम बोरिस जॉनसन की लीडरशिप का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था। बोरिस जॉनसन ने अपने एक मंत्री पर यौन दुराचार की शिकायत से जुड़े नवीनतम मामले के लिए माफी मांगने की कोशिश की थी। इन दोनों के इस कदम से पीएम जॉनसन की मुश्किलें बढ़ गई हैं जो पहले ही संकट से घिरे हैं। 

साजिद जाविद का पीएम जॉनसन पर निशाना 

साजिद जाविद ने कहा कि उन्होंने घोटालों की एक श्रृंखला के बाद जॉनसन की राष्ट्रीय हित में शासन करने की क्षमता में विश्वास खो दिया है। उन्होंने कहा कि वह अब अच्छे विवेक से काम नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई सांसदों और जनता ने जॉनसन की राष्ट्रीय हित में शासन करने की क्षमता पर विश्वास खो दिया है। 

साजिद जाविद ने जॉनसन को लिखे अपने पत्र में कहा है, मुझे कहते हुए दुख हो रहा है कि आपके नेतृत्व में बदलाव की कोई संभावना नहीं दिखती है। इसलिए आपने मेरा भरोसा खो दिया है।   

सुनक बोले- सरकार छोड़ने का दुख, लेकिन ऐसे आगे नहीं बढ़ सकते 

वहीं, सुनक ने कहा- जनता उम्मीद करती है कि सरकार सही तरीके से और गंभीरता से काम करेगी। हमारे दृष्टिकोण मौलिक रूप से बहुत अलग हैं। मैं मानता हूं कि यह मेरी आखिरी मंत्री पद की नौकरी हो सकती है, लेकिन मेरा मानना है कि ये लड़ने लायक मुद्दे हैं और इसलिए मैं इस्तीफा दे रहा हूं। मुझे सरकार छोड़ने का दुख है लेकिन मैं अनिच्छा से इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि हम इस तरह से आगे नहीं बढ़ सकते। 

बता दें बोरिस जॉनसन ने अपने ऊपर बढ़ते दबाव के बीच मंगलवार को स्वीकार किया कि संसद के एक दागदार सदस्य को सरकार के अहम पद पर नियुक्त करना गलत था.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.