काम की बात टेक्नोलॉजी

पेटीएम लाया नए फीचर वाला अपडेटेड फोटो क्यूआर, समझिए क्या हैं फायदे और कैसे करें इस्तेमाल?

पेटीएम का नया फोटो क्यूआर कई नई सुविधाओं से लैस है. यह फोटो क्यूआर कोड की दुनिया को पूरी तरह से बदल सकता है. इसके लिए आपको क्या करना होगा और कैसे आपके कारोबार के लिए यह सुविधाजनक है, आइए सारी बातें समझते हैं…

डिजिटाइटेशन ने पेमेंट सुविधाओं को पहले से बहुत आसान बनाया है. आपको हर छोटी-बड़ी दुकान, कारोबार की जगह पर क्यूआर कोड से पेमेंट सुविधा दिख जाती है. आप किसी बड़े मॉल के आलीशान शोरूम में शॉपिंग कर रहे हों या नुक्कड़ के चाट वाले से चाट खा रहे हों, क्यूआर पेमेंट की सुविधा आसानी से मिल जाएगी. डिजिटल पेमेंट अब बिल्कुल आम हो चुका है और यह हम सबकी आदत में शुमार है.

हालांकि, एक ही कारोबार मालिक अपनी दुकान पर कई बार एक से ज़्यादा क्यूआर कोड इस्तेमाल करते हैं. अगर आप भी अलग-अलग क्यूआर कोड से परेशान हैं और इसे मैनेज करना मुश्किल मानते हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज़ है. क्यूआर कोड की दुनिया अब पूरी तरह से बदलने वाली है, जिसके बाद आपको बेहतरीन अनुभव मिलना तय है. अब फोटो क्यूआर के ज़रिए क्यूआर से पेमेंट का नया युग शुरू हो चुका है. यहां  क्यूआर कोड की नई सुविधा से जुड़ी सारी जानकारी पाएं और यहां इससे जुड़े आपके सभी सवालों के जवाब भी हैं.

क्या है फोटो क्यूआर, पहले यह जान लें

पेटीएम की कुछ सबसे अलग और बेहतरीन फ़ीचर्स में से एक फोटो क्यूआर है. इस सुविधा का इस्तेमाल अभी ही 20 लाख से ज़्यादा कारोबार मालिक कर रहे हैं. यहां आपको यह भी बताना चाहते हैं कि सामान्य क्यूआर का ही नया और बेहतर वर्शन फोटो क्यूआर है. इस फ़ीचर का इस्तेमाल कर कारोबार मालिक अपने क्यूआर को पसंद के मुताबिक बना सकते हैं.

कारोबार मालिक अपने क्यूआर में मनपसंद तस्वीर जोड़ सकते हैं. फोटो क्यूआर में इसके अलावा, दुकान का नाम और फ़ोन नंबर भी शामिल रहता है. यह आपके कारोबार को ग्राहकों से जोड़ने के लिहाज़ से शानदार विकल्प है. फोटो क्यूआर इस लिहाज से खास है, क्योंकि इसमें सामान्य क्यूआर वाली सभी सुविधाएं हैं और कुछ अलग से बेहतरीन फ़ीचर भी जोड़े गए हैं.

फोटो क्यूआर को इस्तेमाल करना है बेहद आसान तरीका

फोटो क्यूआर में एक फ़ोटो का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि पसंद के मुताबिक एक बिल्कुल अलग क्यूआर कोड बनाया जा सके. कारोबार के मालिक इसके लिए अपनी मर्ज़ी से तस्वीर चुन सकते हैं. जैसे कि यह आपकी सेल्फ़ी भी हो सकती है, ब्रैंड लोगो या आपकी फ़ोन गैलरी में पहले से सेव कोई भी तस्वीर हो सकती है. साथ ही, Paytm फ़ॉर बिज़नेस ऐप गैलरी में फोटो क्यूआर कस्टमाइजेशन पेज पर मौजूद सुंदर तस्वीरों में से भी कोई फ़ोटो चुन सकते हैं. इनमें त्योहारों, ऐतिहासिक इमारतों की तस्वीरें शामिल हैं.

व्यापारी को सबसे पहले अपना पसंदीदा फ़ोटो इस्तेमाल करके अपना फोटो क्यूआर बनाना पड़ता है. फोटो क्यूआर बन जाने के बाद, व्यापारी उसका डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने कस्टमर के साथ शेयर भी कर सकते हैं. कस्टमर उस डिजिटल कॉपी को स्कैन करके पेमेंट कर सकते हैं. इसके अलावा, व्यापारी फोटो क्यूआर का स्टिकर और स्टैंड ऑर्डर भी कर सकते हैं, जिसको दुकान पर लगाकर पेमेंट ले सकते हैं.

फोटो क्यूआर क्यों इस्तेमाल करना चाहिए, समझें यहां

फोटो क्यूआर के इस्तेमाल के बहुत से फ़ायदे हैं. उनमें से सबसे अच्छी बात है कि यह आपके कारोबार को पेमेंट के ज़रिए एक पर्सनल टच देती है. यह आपके कारोबार को बढ़ाने के लिए तो बेहतर विकल्प है ही.

फोटो क्यूआर के लिए आप अपनी मर्ज़ी से कोई भी तस्वीर चुन सकते हैं. फिर चाहे वह आपकी मज़ेदार सेल्फ़ी हो, ब्रैंड लोगो हो, मशहूर इमारतें या कोई त्योहार भी हो सकता है. आपकी फ़ोन गैलरी और Paytm फ़ॉर बिज़नेस ऐप में मौजूद एक से बढ़कर एक सुंदर तस्वीरों में से अपने लिए मनपसंद तस्वीर चुन सकते हैं.

ग्राहकों को भी अच्छा अनुभव

फोटो क्यूआर कारोबार मालिकों के लिए, अपने ग्राहकों तक ब्रैंड की पहुंच बनाने और उनसे खास रिश्ता बनाने का एक सुनहरा मौका है. यह सामान्य क्यूआर कोड की तरह महज पेमेंट का एक तरीका भर नहीं है. इसके साथ एक और अच्छी बात है कि यह कारोबार को बढ़ाने के अलावा ग्राहकों को भी अच्छा अनुभव देती है.फोटो क्यूआर के इस्तेमाल करने वाले ग्राहक भी पूरी तरह से आश्वस्त रहते हैं. ग्राहकों के मन में कोई दुविधा या शंका नहीं रहती है कि उन्होंने सही क्यूआर कोड पर ही पैसे चुकाए हैं या नहीं.

फोटो क्यूआर पाने का आसान तरीका जान लें

फोटो क्यूआरऑर्डर करने के लिए कारोबार मालिकों को ज़्यादा कुछ नहीं करना है. यह बहुत आसान है. इसके लिए Paytm फ़ॉर बिज़नेस ऐप खोलें. होमपेज पर दिख रहे फोटो क्यूआर आइकॉन पर क्लिक करें. क्यूआर से जोड़ने के लिए  फ़ोटो चुनें.

चाहे यह कोई सेल्फ़ी हो, कारोबार मालिक की फ़ोन गैलरी में सेव किया गया कोई फोटो हो या फिर गैलरी में सेव कोई भी तस्वीर हो, आप उसे ‘पेज कस्टमाइज करें’ सेक्शन के लिए चुन सकते हैं. इसमें से अपनी मनपसंद तस्वीर चुनकर अगले स्टेप के लिए बढ़ें.

आसानी से ट्रैक भी कर सकते हैं

फ़ोटो चुनने के बाद, कारोबार मालिक को पता डालना होता है. इसके बाद आखिरी स्टेप में आपको फोटो क्यूआर ऑर्डर करने के लिए पैसे चुकाने होते हैं. पैसे चुकाने के बाद, फोटो क्यूआर ऑर्डर लग जाता है. इसके बाद आप Paytm के बिजनेस ऐप पर अपना ऑर्डर चेक कर सकते हैं और घर तक पहुंचने से पहले उसे आसानी से ट्रैक भी कर सकते हैं.र जगह इस्तेमाल हो रहा क्यूआर अब पुराना और बहुत बोरिंग हो चुका है. फोटो क्यूआर के साथ आपको वो सभी फ़ायदे मिलते रहेंगे जो सामान्य क्यूआर के इस्तेमाल पर मिलते हैं. आपके कारोबार को बढ़ाने के लिहाज़ से भी फोटो क्यूआर एक अच्छी सुविधा है और इससे आपको किसी तरह की परेशानी भी नहीं होगी. अपना फोटो क्यूआर आज ही ऑर्डर करें. यह सुविधा आपके कारोबार को बढ़ाने में कैसे मदद कर सकता है, 

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.