आम खाने के साथ, खाने के बाद, काटकर, चूसकर, मैंगोशेक के रूप में कई तरह से खाया जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक जानें आम खाने का सही तरीका क्या है और किसे मैंगोशेक नहीं पीना चाहिए।

गर्मी के मौसम में भले ही कितनी दिक्कतें हों इसमें जो बेस्ट चीज मिलती है वो है आम। शायद ही कोई भारतीय हो जिसे आम खान पसंद नहीं होगा। आम हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है साथ ही टेस्ट में भी बेस्ट होता है। ऐसे ही इसे फलों का राजा नहीं कहते। भारत में आमों की कई वरायटीज आती हैं। लोग इन्हें कई तरह से खाना पसंद करते हैं। कुछ काटकर खाते हैं तो कुछ चूसकर। कुछ इसका जूस तो कुछ मैंगोशेक बनाकर पीते हैं। वैसे तो आम खाने का कोई नियम नहीं। आयुर्वेद के कुछ नियमों को ध्यान में रखें तो इसके फायदे और बढ़ सकते हैं।
ऐसे खाएं आम
आयुर्वेद डॉक्टर दीक्षा भावसार ने काफी दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट किया था। जिसके मुताबिक आम को खाने से पहले कुछ स्टेप्स फॉलो करें जैसे….
धोकर भिगो दें आम
सबसे पहले आम लाकर इन्हें अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद इनें 25 से 30 मिनट तक पानी में भिगा दें। ऐसा करने से इसमें जो अलग से फाइटिक एसिड होगा वो निकल जाएगा फिर आपको इसके पोषक तत्व अवशोषित करने में आसानी होगी।
पूरे फल के रूप में खाना है बेस्ट
आम को ज्यादातर लोग खाने के साथ खाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इसमें कोई दिक्कत नहीं। अगर आप बहुत पहले से खा रहे हैं और पेट वगैरह नहीं फूलता तो खाते रह तसकते हैं। आम को सुबह नाश्ते में, दोपहर या शाम कभी भी खा सकते हैं। इसे जूस, आमरस या मैंगोशेक के रूप में भी पी सकते हैं। अगर आप पूरा आम खाएंगे तो बेस्ट रहेगा।
पके फल का बन सकता है मैंगोशेक
आयुर्वेद में फलों को दूध में मिलाने से मनाही होती है। तो मैंगोशेक में दूध डालकर बना सकते हैं? इसका जवाब है हां, आयुर्वेद के मुताबिक, पूरी तरह से पके हुए और मीठे फलों जैसे आम, ऐवोकाडो और खजूर में आम मिलाया जा सकता है। कच्चे आम में दूध न मिलाएं।
वात, पित्त करता है शांत
पके हुए आम में अगर आप दूध मिलाते हैं तो यह वात और पित्त को शांत रतता है और टेस्टी पोषण देने वाला टॉनिक बन जाता है। यह ऐफ्रोडिसिऐक (कामेच्छा बढ़ाने वाला) होता है साथ ही कॉम्प्लैक्शन भी अच्छा करता है।
ये लोग न पिएं मैंगोशेक
लेकिन अगर आफको इनफ्लेमेशन की समस्या है, ऑटो इम्यून डिसऑर्डर है, स्किन या डाइजेशन से जुड़ी दिक्कत है तो आम और दूध एक साथ न लें। अगर बहुत मन है तो प्लांट बेस्ड मिल्क लें। और इसे खाने के साथ न लें। अगर आपको डॉक्टर ने आम खाने मना किया है तो इसे खाने से बचें।