बॉलीवुड मनोरंजन

रैपर हनी सिंह के हाथ लगी सलमान खान की ‘भाईजान’, ‘ऊ अंटावा’इस सिंगर के साथ मचाएंगे धमाल!

बॉलीवुड स्टार सलमान खान और हनी सिंह कई दिनों से चर्चा में बने हुए है। अब इन दोनों स्टार्स से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दोनों जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आने वाले है।

इंडियन सिनेमा के पॉप स्टार यो यो हनी सिंह पंजाब इंडस्ट्री के अलावा अब बॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। लेकिन काफी दिनों से वो फिल्मों में अपनी आवाज देते नजर नहीं आए हैं। अभी हाल ही में आईफा 2022 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें हनी सिंह बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ दिखाई दिए थे। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने दोनों कलाकारों की जमकर तारीफ की थी। ऐसे में अब फैंस ये चाहते थे कि जल्द ही ये दोनों बड़े पर्दे पर एक साथ काम करें। तो जानकारी के लिए बता दें कि फैंस का ये सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। क्योंकि हनी सिंह अब सलमान खान की फिल्म में गाना गानें वाले हैं।

हर किसी का सपना होता है कि वो बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ किसी फिल्म में काम करें। वहीं सलमान खान भी अपनी फिल्म में कई यंगस्टर्स को मौका देते रहते हैं। अब उस लिस्ट में हनी सिंह का नाम भी शामिल हो गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘भाईजान’ में हनी सिंह नजर आने वाले है। खबरों की मानें तो फिल्म के गानों की जिम्मेदारी हनी सिंह और श्रीदेवी प्रसाद को सौंपी गई है। दोनों फिल्म भाईजान में मिलकर धमाल मचाने वाले है। इसी के साथ आपको बता दें कि हनी सिंह और श्रीदेवी प्रसाद पहली बार किसी प्रोजक्ट पर साथ काम करने वाले हैं। इन दोनों को साथ देखने के लिए अब फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

वहीं अगर बात करें सलमान खान की तो वो आने वाले दिनों में कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाले है। वो अपनी फिल्म टाइगर 3 और कभी ईद कभी दिवाली में लीड रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा वो शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी कैमियो करते दिखाई देंगे। सलमान खान की नई फिल्मों को लेकर अब फैंस में एक अलग सी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.