आईएमडी यानी मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पिछले दो दिन में हुई हल्की से मध्यम बारिश के बाद कई हिस्सों में जलजमाव की खबरें सामने आई थीं.

देश के कई हिस्सों में दस्तक दे चुके मॉनसून का इंतजार दिल्ली और आसपास के इलाकों में बड़ी बेसब्री से हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 6 जुलाई तक पूरे देश में पहुंचने की संभावना है, जबकि सामान्य तिथि 8 जुलाई है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और बाद में मध्य भारत में अनुकूल प्रणालियों के अभाव में दक्षिण पश्चिम मॉनसून देर से आगे बढ़ रहा है। आईएमडी का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून सामान्य रूप से 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है।
दिल्ली में शनिवार को बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से दो डिग्री कम रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई.
मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अगले तीन दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पिछले दो दिन में हुई हल्की से मध्यम बारिश के बाद कई हिस्सों में जलजमाव की खबरें सामने आई थीं. दिल्ली में बारिश राहत के साथ-साथ आफत भी लेकर आई थी, क्योंकि बारिश से लोगों को राहत तो मिली, मगर जलजमाव की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम साढ़े छह बजे ‘संतोषजनक’ (83) श्रेणी में दर्ज किया गया. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब, और 401 और 500 गंभीर माना जाता है.