एक्ट्रेस मौनी रॉय जिसने टीवी से लेकर फिल्मी पर्दे तक अपनी दमदार उपस्थिती दर्ज करवाई है, वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

टीवी की मशहूर अदाकार मौनी रॉय ने एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में मौनी रॉय बैठकर डांस कर रही हैं। इस वीडियो को देख फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं।मौनी रॉय के इंस्टाग्राम पर 23.8 मिलियन फैन फॉलोइंग है। जिस वजह से मौनी रॉय की हर तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। मौनी रॉय की एक झलक देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। मौनी रॉय की हर अदाओं के फैंस दीवाने हैं। अब एक बार फिर से मौनी रॉय की लेटेस्ट वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अब ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं।
मौनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो उदित नारायण के गाने ‘मैं यहां हूं’ पर क्लासिकल डांस करती देखी जा सकती हैं। क्लिप में मौनी को अपने घर की बालकनी में बैठे देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने लिलैक कलर का ग्लैमरस आउटफिट कैरी कर रखा है। इस दौरान वो बिना मेकअप के नजर आईं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, मौनी रॉय आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में एक अहम और दमदार भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।