बादाम एक सेहतमंद चीज़ है और आप इसका ज्यादा सेवन करेंगे तो ज्यादा फ़ायदा होगा तो ऐसा बिलकुल नहीं ये स्वास्थ्यवर्धक होने की जगह उल्टा सेहत के नुकसानदायक साबित हो सकता है।

किसी भी चीज़ का अत्यधिक सेवन नुकसानदायक ही होता है। फिर चाहे वो कितना भी स्वास्थ्यवर्धक क्यों ना हो। ज्यादा मात्रा में किया गया उसका सेवन आपके सेहत को गंभीर परेशानियों में डालने के लिए काफी है। क्या आपने कभी दिमागी ताकत बढ़ाने वाले बादाम के बारे में सुना है कि उसका सेवन आपको नुक्सान पंहुचा सकता है। जी हां ,अत्यधिक स्वास्थ्यवर्धक माने जाने वाले बादाम का सेवन कभी -कभी आपके स्वास्थ्य को जबरदस्त नुक्सान पंहुचा सकता है। बता दें कि अगर आप भी ये सोचते है कि बादाम एक सेहतमंद चीज़ है और आप इसका ज्यादा सेवन करेंगे तो ज्यादा फ़ायदा होगा तो ऐसा बिलकुल नहीं ये स्वास्थ्यवर्धक होने की जगह उल्टा सेहत के नुकसानदायक साबित हो सकता है। तो आइये जानते हैं कि बादाम का अत्यधिक सेवन किस प्रकार से आपको नुक्सान पंहुचा सकता है।
बादाम खाने के भी होते हैं साइड इफेक्ट्स
हम सब जानते है कि बादाम खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप लिमिट से ज्यादा बादाम खा लें तो ये आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। ज्यादा बादाम खाने से शरीर में फैट जमा होने लगेगा और आपका वजन भी बढ़ने लगेगा।
अत्यधिक बादाम खाने के नुकसान:
- एलर्जी होने का खतरा होता है : बादाम में एक तरह का प्रोटीन पाया जाता है जिससे कुछ लोगों को ओरल एलर्जी होने का खतरा रहता है। इसमें मुंह में खुजली होना, गले और कंठ में खुजली होना, जीभ, मुंह और होंठ में सूजन होना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। साथ ही साथ अगर बादाम का ज्यादा सेवन कर लिया जाए और एलर्जी बढ़ जाए तो उल्टी, चक्कर, लो बीपी और सिरदर्द जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं।
- बढ़ सकता है वजन : सबसे अधिक बादाम खाने के नुकसान में जो बात सामने आती है वो है वजन का बढ़ना। क्योंकि बादाम में कैलोरी और फैट की मात्रा अधिक होती है। अगर आप उतनी कैलोरी बर्न नहीं करतें हैं तो आपका वजन बढ़ सकता है, क्योंकि एक्सट्रा कैलोरी आपके शरीर को मोटा बना देती है। शरीर के लिए 2000 कैलोरी आवश्यक होती है, लेकिन अगर आपको वजन घटाना हो तो बादाम के जरुरत से ज्यादा इस्तेमाल से बचें।
- डाइजेशन की दिक्कत होती : डाइजेशन की दिक्कत से जूझ रहे लोगों को भी बादाम खाने से बचना चाहिए। बादाम में काफी मात्रा में प्रोटीन और विटामिन होते हैं। जिसके चलते बादाम को डाइजेस्ट करने में ज्यादा दिक्कत हो सकती है।
- पेट संबंधी परेशानियां बढ़ सकती : बादाम में फाइबर प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो फायदेमंद होते हैं। लेकिन इनके अधिक सेवन से लोगों को कब्ज व सूजन की परेशानी हो सकती है। इतना ही नहीं कई बार अगर किसी व्यक्ति का शरीर इतनी मात्रा में फाइबर्स को पचाने में काबिल नहीं है तो इससे दस्त की शिकायत भी हो सकती है। बादाम की तासीर गर्म होती है जिस कारण पेट की परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।