करियर काम की बात

IREL के एटॉमिक एनर्जी विभाग में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई!

म्मीदवार दिए गए इन तमाम महत्वपूर्ण बातों को ध्यान से पढ़कर अप्लाई करें. साथ ही जो भी उम्मीदवार IREL में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं.

इंडियन रेयर अर्थ्स लिमिटेड ने एटॉमिक एनर्जी विभाग में ग्रेजुएट ट्रेनी (वित्त) / ग्रेजुएट ट्रेनी (एचआर) / डिप्लोमा ट्रेनी (तकनीकी) और अन्य सहित विभिन्न पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे IREL की आधिकारिक वेबसाइट irel.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.irel.co.in/careers पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.irel.co.in/documents/20126/167125/Detailed+Advt के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 92 पदों को भरा जाएगा.

आईआरईएल भर्ती 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 17 जून
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 जुलाई 2022

आईआरईएल भर्ती 2022 के लिए रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 92

ग्रेजुएट ट्रेनी (फाइनेंस) -07
ग्रेजुएट ट्रेनी (एचआर) -05
डिप्लोमा ट्रेनी (तकनीकी)-19
जूनियर सुपरवाइजर (राजभाषा) -03
निजी सचिव -02
ट्रेड्समैन ट्रेनी (आईटीआई) -28
फिटर / इलेक्ट्रीशियन-14
फिटर / इलेक्ट्रीशियन -14

आईआरईएल भर्ती 2022 के लिए योग्यता मानदंड

  • ग्रेजुएट ट्रेनी (फाइनेंस) – न्यूनतम 60% अंक के साथ किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से सीए इंटरमीडिएट या सीएमए इंटरमीडिएट / कॉमर्स में ग्रेजुएट होना चाहिए.
  • ग्रेजुएट ट्रेनी (एचआर) – न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए.
  • डिप्लोमा ट्रेनी (तकनीकी) -न्यूनतम 60% अंकों के साथ 3 साल का डिप्लोमा इन माइनिंग / केमिकल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / सिविल / इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग में होना चाहिए.
  • जूनियर सुपरवाइजर (राजभाषा)- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर डिग्री अंग्रेजी के साथ अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में या डिग्री स्तर पर परीक्षा के माध्यम के रूप में या
  • अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में या डिग्री स्तर पर परीक्षा के माध्यम के रूप में हिंदी के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए.
  • पर्सनल सेक्रेटरी- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट या वैकल्पिक विषय के रूप में अंग्रेजी के साथ या डिग्री स्तर पर परीक्षा के माध्यम के रूप में अंग्रेजी और स्टेनोग्राफर में 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए.
  • ट्रेड्समैन ट्रेनी (आईटीआई) फिटर / इलेक्ट्रीशियन / इंस्ट्रुमेंटेशन- राज्य / केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से आईटीआई / एनएसी के साथ एसएससी या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए. साथ ही संबंधित ट्रेड में दो साल का अनुभव होना चाहिए.
  • अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल प्लांट – एसएससी या समकक्ष परीक्षा राज्य / केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से आईटीआई / एनएसी के साथ अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) या + (प्लस) 2 विज्ञान (इंटरमीडिएट / हायर सेकेंडरी) में रसायन विज्ञान के साथ एक विषय के रूप में उत्तीर्ण होना चाहिए.
Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.