16 दिन की इन छुट्टियों में से 8 छुट्टियां स्टेट स्पेसिफिक हैं। इसके अलावा दिन वीकेंड पर बैंक बंद रहेंगे। सभी सरकारी और निजी बैंक महीने के हर रविवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों का अवकाश होता है।

कल से जुलाई का महीना शुरू हो रहा है और इससे पहले ही आरबीआई ने जुलाई में बैंकों की छुट्टी की सूची जारी कर दी है. बता दें कि जो सूची आरबीआई ने जारी की है, उसके अनुसार जुलाई में 16 दिन बैंक होलीडे है. अगर आप इस महीने किसी काम के लिए बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले इस सूची को देख लें. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जुलाई में बैंक छुट्टियों की जो सूची जारी है, उसमें साप्ताहिक छुट्टी के अलावा राज्य आधारित छुट्टियां भी शामिल हैं.
बैंक छुट्टियों की सूची
1 जुलाई : रथ यात्रा ( भुवनेश्वर और इम्फाल में बंद)
3 जुलाई : रविवार
5 जुलाई 2022 – मंगलवार – गुरु हरगोविंद प्रकाश दिवस – जम्मू कश्मीर
6 जुलाई 2022 – बुधवार – एमएचआईपी डे – मिजोरम
7 जुलाई : खर्ची पूजा – अगरतल्ला
9 जुलाई : शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार ), बकरीद
10 जुलाई : रविवार
11 जुलाई : इज़-उल-अज़ा (जम्मू और श्रीनगर )
13 जुलाई : भानु जयंति -(गैंगटोक)
14 जुलाई : बेन डिएनखलम- रेशिलांग)
16 जुलाई : हरेला (देहरादून)
17 जुलाई : रविवार
23 जुलाई : शनिवार (महीने का चौथा शनिवार )
24 जुलाई : रविवार
26 जुलाई : केर पूजा (अगरतल्ला)
31 जुलाई : रविवार