#इलेक्शन की खबरें महाराष्ट्र राज्य

जानिए उद्धव सरकार का फ्लोर टेस्ट सही या गलत, सुप्रीम कोर्ट में आज होगा फैसला, मुंबई से गोवा तक मची हलचल!

वहीं इस बात के भी कयास लगाए जा रहे कि फ्लोर टेस्ट से पहले ही सीएम उद्धव ठाकरे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं.

महाराष्ट्र की महाभारत में बीजेपी खुलकर सामने आ गई है. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव सरकार से कल सदन में बहुमत साबित करने को कहा है. देवेंद्र फडणवीस ने कल रात राज्यपाल से मिलकर फ्लोर टेस्ट की मांग की थी.  इससे पहले फडणवीस ने दिन में गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की थी.

राज्यपाल ने विधानसभा सचिव को पत्र लिखकर कल सुबह 11 बजे फ्लोर टेस्ट के लिए इंतजाम करने को कहा है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने और सदन में बहुमत साबित करने को कहा है. राज्यपाल  ने अपने पत्र में बहुमत परीक्षण के लिए तीन आधार बताए हैं.

शिवसेना ने कहा-संविधान की धज्जियां उड़ाईं जा रहीं

सुप्रीम कोर्ट ने अर्जी दाखिल होने के साथ ही  दोपहर 3 बजे तक सभी पक्षों को अर्जी की कॉपी सौंपने को कहा है. शिवसेना की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी सरकार का पक्ष रखेंगे. वहीं कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चौहान ने भी कहा है कि इस आदेश के खिलाफ हम भी सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. 

राज्यपाल के फ्लोर टेस्ट के आदेश को शिवसेना नेता संजय राउत ने असंवैधानिक करार दिया है और भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि वो लोग तो यही चाहते थे. उन्होंने कहा कि ये बिल्कुल ही गैरकानूनी गतिविधि है, हमारे 16 विधायकों का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. ऐसा करके संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. लगता है कि राज्यपाल को इसी पल का इंतजार था. 

मुंबई के ताज में भाजपा विधायक, गोवा में शिवसेना के बागी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम को भाजपा ने अपने विधायकों को मुंबई के ताज होटल में इकट्ठा होने को कहा है. वहीं शिवसेना के बागी नेता आज गुवाहाटी से गोवा का रुख करेंगे. उनके लिए गोवा के एक होटल में कमरे बुक किए गए हैं, जहां वे आज रातभर रहेंगे और कल गोवा से सीधा मुंबई रवाना होंगे और फ्लोर टेस्ट में शामि होंगे. इस बीच, बागी नेताओं के गुट ने दावा किया है कि हम फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करेंगे और सरकार बनाएंगे.

कोर्ट का रुख कर सकती है शिवसेना, इस्तीफा दे सकते हैं सीएम ठाकरे

शिवसेना ने सूत्रों ने बताया कि अगर फ्लोर टेस्ट की बात आती है तो पार्टी कोर्ट का रुख करेगी. क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में कल जो सुनवाई हुई थी उसमें फ्लोर टेस्ट को लेकर कोई फैसला या टिप्पणी नहीं की गई थी. कोर्ट ने कहा था कि अगर फ्लोर टेस्ट की बात आती है, तब इस मामले को सुनेंगे. इसलिए संभव है कि कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले शिवसेना कोर्ट का रुख करे.

वहीं इस बात के भी कयास लगाए जा रहे कि फ्लोर टेस्ट से पहले ही सीएम उद्धव ठाकरे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. जानकारी के मुताबिक कल महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कहा था कि वो फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.