श्रावण मास को हिंदू धर्म में विशेष माना गया है. सावन महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित है.

श्रावण मास को हिंदू धर्म में विशेष माना गया है. सावन महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित है. इस साल सावन का पवित्र महीना 14 जुलाई 2022 से शुरू हो रहा है और यह 12 अगस्त तक 2022 तक चलेगा. सावन महीने में शिवजी की पूजा-अर्चना करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस साल सावन का महीना 3 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. शिवजी इन राशि वाले जातकों को खूब उन्नति और पैसा देंगे. आइए जानते हैं भोलेनाथ की विशेष कृपा पाने वाली ये राशियां कौनसी हैं.
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। मेष राशि के जातकों को शिवजी की कृपा से अनेक वरदान प्राप्त होंगे। नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी। सकारात्मक लाभ होगा। साथ ही मान प्रतिष्ठा भी मिलेगी। श्रावण मास के सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाने से शुभ फल मिल सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए श्रावण का महीना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हे भगवान भोलेनाथ की कृपा से नई नौकरी मिल सकती है। नौकरी कर रहे जो जातक पदोन्नति के इच्छुक हैं, सावन के महीने में उन लोगों की ये मनोकामना भी पूरी हो सकती है। व्यापारियों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा है। श्रावण मास में जितना हो सके शिवाजी की पूजा करें।
मकर राशि
श्रावण मास में मकर राशि के जातकों पर शिवाजी की कृपा देखने को मिलेगी। वे नौकरी-व्यवसाय में भारी वित्तीय लाभ कमा सकते हैं। कुछ जातकों को नई नौकरी मिल सकती है। पार्टनर के साथ यह महीना अच्छा रहेगा। श्रावण मास महादेव का जल से अभिषेक करने से आपको लाभ प्राप्त होगा।