टीवी बॉलीवुड मनोरंजन

टास्क के दौरान पानी में डूबीं जन्नत जुबैर, बेहोशी की हालत में दिखी एक्ट्रेस,वीडियो में हालत देखकर परेशान हुए फैंस!

रोहित शेट्टी के शो क नया प्रोमो सामने आया है जिसे देखकर जन्नत जुबैर के फैंस परेशान हो गए हैं. इस प्रोमो में जन्नत एक टास्क के दौरान बेहोश होती दिखाई दे रही हैं. वीडियो को देखने के बाद कई लोग उनकी हेल्थ अपडेट पूछते दिख रहे हैं.

इन दिनों रिएलिटी शोज का दौर चल रहा है. वहीं, इन सबके बीच रोहित शेट्टी का स्टंट रियेलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 12’ जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है. इस शो की शूटिंग चल रही है और मेकर्स हर रोज नए और धमाकेदार प्रोमोज शेयर करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, हाल ही में इस शो एक वीडियो सामने आया है जिसमें जन्नत जुबैर के साथ कुछ ऐसा होता दिखाई दे रहा है जिसे देखकर फैंस चिंता में पड़ रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि जन्नत की शो पर बेहद बुरी हालत हो गई है. वो एक खतरनाक स्टंट करते हुए हादसे की शिकार हो गई हैं.

जन्नत जुबैर की बिगड़ी हालत

‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 12 से जन्नत जुबैर का भी प्रोमो वीडियो जारी किया है जिसमें जन्नत जुबैर इस प्रोमो वीडियो में एक खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही हैं. वीडियो में जन्नत जुबैर को स्विमिंग पूल के अंदर एक खतरनाक स्टंट करती दिख रही हैं. वहीं, टास्क के दौरान वो अचानक बेहोश हो जाती हैं. जैसे ही सबको पता चलता है उन्हों फौरन पानी से बाहर निकाला जाता है. वीडियो में जन्नत की हालत काफी खराब मालूम हो रही है

इस वीडियो को देखकर फैंस परेशान हो गए हैं. कई लोग उनकी सेहत का अपडेट पूछ रहे हैं. वहीं, अभी तक इस बारे में कोई अपडेट सामने नहीं आया है. वो रोहित शेट्टी का दिया स्टंट पूरा कर पाईं या नहीं, ये शो के टेलीकास्ट होने पर ही पता चल पाएगा. बता दें कि शो पांच दिनों बाद टीवी पर आने वाला है.

रोहित शेट्टी ने ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 12’ के प्रोमो में पहले ही वॉर्निंग देदी थी कि इस बार खतरा पहले से कहीं ज्यादा होने वाला है. बात करें कंटेस्टेंट की तो इस साल शो में रुबीना दिलैक, शिवांगी जोशी, राजीव अदातिया, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू, कनिका मान, चेतना पांडे, तुषार कालिया और जन्नत जुबैर, श्रीति झा सहित कई सेलेब्स बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं..

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.