#इलेक्शन की खबरें पंजाब राज्य

सीएम भगवंत मान के गढ़ में सिमरनजीत मान की जीत,लोकसभा उपचुनाव ने खालिस्तानी उग्रवादी को दिया जीत का श्रेय!

शिरोमणि अकाली दल के नेता सिमरनजीत सिंह मान ने कहा, यह एक ऐतिहासिक जीत है जिससे भाजपा, अकाली दल, कांग्रेस, आप समेत सभी पार्टियां हैरान है क्योंकि हम लंबे समय के बाद जीते हैं.

जाब के संगरूर में लोकसभा उपचुनाव आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है.  भगवंत मान के विधायक बनने के बाद खाली हुई इस सीट पर शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान ने बड़ी जीत हासिल की है. इसी के साथ माना जा रहा है कि राज्य में सरकार बनाने के बावजूद भगवंत मान अपना गढ़ बचाने में नाकाम रहे और महज तीन महीने के भीतर ही उनका किला ढह गया. 

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी सिमरनजीत सिंह मान, जिन्होंने उपचुनाव में आप से संगरूर लोकसभा सीट छीनी थी, ने अपनी जीत का श्रेय खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले को दिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह क्षेत्र संगरूर से उपचुनाव जीतने वाले शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान ने जीत हासिल की है. मान ने अपनी जीत का श्रेय खालिस्तानी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले को दिया और कहा कि वह कश्मीर में भारतीय सेना के अत्याचारों के मुद्दों को संसद में उठाएंगे.

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा आज संगरूर में लोकतंत्र हार गया. सुरजेवाला ने आगे लिखा पंजाब को हिंसा और आतंकवाद की अंधी गली में नहीं धकेला जा सकता है. कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने ट्वीट किया संगरूर पंजाब उपचुनाव के नतीजे पंजाब के लोगों के लिए खतरे की घंटी है.

कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू ने ट्वीट कर कहा, लोगों द्वारा दिया गया जनादेश हमेशा सर्वोच्च होता है और इस बार यह सिमरनजीत सिंह मान के पक्ष में गया है. हालांकि, मान की विचारधारा पंजाब और हमारे देश के लिए अतीत में जहरीली साबित हुई है. उनका खालिस्तानी एजेंडा शांति और अखंडता के लिए खतरा है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.