टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश जब से बिग ब़ॉस का खिताब जीतकर वापस आई हैं, तभी से लगातार सुर्खियों में चल रही हैं. तेजस्वी इन दिनों एकता कपूऱ के शो नागिन 6 में नजर आ रही हैं.

एकता कपूर की ये नई नागिन तेजस्वी प्रकाश अपने ग्लैमरस अंदाज और खूबसूरती को लेकर भी हमेशा लाइमलाइट में छाई रहती हैं.
तेजस्वी और करण कुंद्रा की लव केमिस्ट्री को भी उनके फैन्स की तरफ से काफी प्यार मिल रहा है. यही वजह है कि दोनों की आए दिन नई-नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.
इस बीच तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दोनों किसी ब्यूटीफुल कपल से कम नजर नहीं आ रहे हैं.
इन तस्वीरों में तेजस्वी प्रकाश ग्रीन कलर की साड़ी और पिंक ब्लाउज पहने ट्रेडिशनल अवतार मे नजर आ रही हैं.
साड़ी पहने तेजस्वी प्रकाश बला की खूबसूरत लग रही हैं, जो कि फैन्स की धड़कनें बढ़ाने के लिए काफी है.
सिर्फ तेजस्वी ही नहीं करण कुंद्रा भी कुछ कम नहीं लग रहे हैं. ब्लैक कलर का सूट और व्हाइट शर्ट कैरी करते हुए एक्टर काफी हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं.