खबरें हैं कि करिश्मा अपना जन्मदिन बहन करीना और सैफ के साथ लंदन में सेलिब्रेट करने वाली है।

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। करिश्मा को बहन करीना कपूर ने भी खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। करीना ने करिश्मा के बचपन की तस्वीर शेयर की है।
तस्वीर में करिश्मा चैक कपड़ों में नजर आ रही है। एक्ट्रेस बालकनी में खड़ी होकर हंस रही है। एक्ट्रेस बेहद क्यूट लग रही है। तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा- हमारे परिवार के गौरव के लिए। यह मेरी आप की सबसे पसंदीदा तस्वीर है। आज सब बोलो हैप्पी बर्थडे लोलो अब तक की सबसे अच्छी बहन। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और एक्ट्रेस को बर्थडे विश कर रहे हैं।
करीना कपूर के अलावा मलाइका अरोड़ा ने भी करिश्मा कपूर को बधाई दी है। मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए लिखा: आज हमारे लोलो का जन्मदिन है, जन्मदिन मुबारक हो प्रिय। इस तस्वीर में दोनों अभिनेत्रियां एथनिक वियर में नजर आ रही हैं और बिल्कुल स्टनिंग लग रही हैं। खबरों की माने तो करिश्मा कपूर अपना जन्मदिन बहन करीना और सैफ के साथ लंदन में सेलिब्रेट करने वाली हैं।