गर्मियों में तेज धूप त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाती है। इस मौसम में त्वचा पर टैन जमा हो जाता है। ऐसे में हाथों से टैन हटाने के लिए आप कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं।

गर्मी के मौसम में त्वचा संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। हानिकारक यूवी किरणें त्वचा काफी नुकसान पहुंचाती हैं। इससे टैन त्वचा पर जमा हो जाता है। टैन सिर्फ चेहरे पर ही नहीं हाथों पर भी होता है। इससे त्वचा काली हो जाती है। ऐसे में लोग चेहरे का टैन हटाने पर ध्यान तो देते हैं लेकिन हाथों के टैन को नजरअंदाज कर देते हैं। हाथों पर टैन हटाने के लिए आप कई घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। हाथों से टैन हटाने के लिए आप प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं हाथों पर से टैन हटाने के लिए आप किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
दही और हल्दी का करें प्रयोग
हाथों से टैन हटाने के लिए आप दही और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में दही लें। इसमें एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। इसे आपस में अच्छी तरह मिला लें। इसे अपने टैन्ड हाथों पर लगाएं। इसे हाथों पर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हाथों को सादे पानी से धो लें। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम करता है। हल्दी असमान त्वचा टोन में सुधार करती है।
नींबू के रस का करें प्रयोग
एक कटोरी में नींबू का रस लें। इस रस को हाथों पर लगाएं। इसे हाथों पर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हाथों को ठंडे पानी से धो लें। नींबू के रस में विटामिन सी होता है। यह त्वचा की कोशिकाओं को यूवी किरणों से बचाता है। हाथ धोने के बाद त्वचा को मॉइस्चराइज़ करें।
एलोवेरा का करें प्रयोग
एलोवेरा का इस्तेमाल कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। हाथों से टैन हटाने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल को हाथों पर लगाएं। इस जेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह तन को दूर करता है।
खीरे का करें प्रयोग
हाथों से टैन हटाने के लिए खीरे का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक कप खीरे में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। इसमें हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद हाथ धो लें। यह आपकी त्वचा को तरोताजा रखने और त्वचा की चमक बनाए रखने का काम करता है।
इसके लिए एक कटोरी में आवश्यकता अनुसार चंदन का पाउडर लें। इसमें हल्दी पाउडर मिलाएं। इसमें गुलाब जल मिलाएं। इन चीजों को अच्छी तरह मिला लें। इस पेस्ट को हाथों पर लगाएं। इस पेस्ट को हाथों पर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद धो लें।