सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से डेब्यू करने जा रही हैं शहनाज गिल हाल ही में रैंप वॉक करने निकली थीं। इसी बीच शहनाज गिल की तस्वीरों ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है।

बिग बॉस 13 स्टार शहनाज गिल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। बीती रात शहनाज गिल दुल्हन बनकर रैंप पर उतरी थीं। इस दौरान शहनाज गिल ने रैंप पर जमकर धमाल मचाया। शहनाज गिल लाल जोड़ा पहनकर हंगामा मचाती दिखीं। अपने अंदाज से शहनाज गिल ने पूरी महफिल ही लूट ली। इस दौरान हर किसी की निगाहें केवल शहनाज गिल पर जा टिकी। सोशल मीडिया पर भी शहनाज गिल का ये अंदाज बहुत पसंद किया जा रहा है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको शहनाज गिल की ये शानदार तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।
पिछले साल सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था. एक्टर की मौत से शहनाज गिल भी काफी सदमे में चली गई थीं. लेकिन अब शहनाज धीरे-धीरे नॉर्मल जिंदगी में लौटकर आ रही हैं. पंजाब की कैटरीना इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. कभी उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर कहर ढाती हैं तो कभी उनके वीडियोज फैंस शेयर और रीशेयर करने लग जाते हैं. लेकिन इन सबके बीच शहनाज का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आ रही हैं.

दुल्हन के लिबास में शहनाज
माथे पर बिंदी, खूबसूरत लाल जोड़ा, चेहरे से टपकता नूर, शहनाज को इस रूप में जिसने भी देखा वो बस देखता ही रह गया. दुल्हन के लिबास में शहनाज की खूबसूरती और भी निखर कर सामने आ रही थी. आपको बता दें कि शहनाज ने यह रूप अपने रैंप वॉक के लिए लिया था. हाल ही में हो रहे टाइम्स फैशन वीक में शहनाज गिल ने भी हिस्सा लिया था . इस शो में वो फैशन डिजाइनर सामंत चौहान के कलेक्शन की शो स्टॉपर बनी थीं.
शहनाज गिल ने दुल्हन की तरह एक्टिंग की, वॉक की और पोज दिए। वॉक के दौरान वह मुड़ी और एक शर्मीली दुल्हन की तरह पोज देने लगी। लॉन्ग ब्लाउज़ ने हैवी एम्बेलिश्ड जरी वर्क लहंगे को कॉम्प्लीमेंट किया। शहनाज़ ने एक दुपट्टा पहना था जिस पर किरण लेस के साथ जटिल काम किया गया था। गहनों के लिए, दिवा ने एक सूक्ष्म लेकिन उत्तम दर्जे का मांग टिक्का, माथा पट्टी के साथ-साथ फ़िनाती से दुल्हन का हार चुना।

शहनाज का बॉलीवुड डेब्यू
शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में वह सलमान खान के साथ फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में नजर आएंगी. इस फिल्म के सेट से शहनाज की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. फिल्म में शहनाज के साथ आयुष शर्मा नजर आएंगे, इसके अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े भी मेन लीड में हैं.
शहनाज गिल के फैंस हुए बेहाल
शहनाज गिल को रैंप पर लहराता बलखाता देखकर तो फैंस की नींद ही उड़ गई है। लोग शहनाज गिल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।