अमेरिका दुनिया

वाशिंगटन डीसी की सड़कों पर दहशत, गोली चलने से अफरा-तफरी, जान बचाने के लिए भागते दिखे लोग

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में गोलीबारी की खबर मिली है जिसमें एक पुलिस अधिकारी समेत कई लोग घायल हो गए हैं.

वाशिंगटन डीसी की सड़कों पर आज भय और अराजकता के माहौल को वीडियो में कैद किया गया. इस वीडियो क्लिप को अमेरिका में पुलिस यूनियन नेशनल फ्रेटरनल ऑर्डर ऑफ पुलिस द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किया गया है. वीडियो एक भीड़-भाड़ वाली सड़क पर शुरू होता है जहां कई पुलिस वाहन और वर्दी में तैनात पुलिस दिखाई देते हैं

वीडियो में चार गोली चलने की आवाज सुनाई देती है और लोग दहशत में जान बचाने के लिए भागते नजर आते हैं. वीडियो तब एक कोने को दिखाता है जहां पुलिस अधिकारी अपने घायल सहयोगी की निगरानी कर रहे हैं.

गौरतलब है कि, आज गोली चलने की वजह से कथित तौर पर एक किशोर की मौत हो गई और एक पुलिस अधिकारी सहित कई अन्य घायल हो गए.

फिलाडेल्फिया में भीड़ पर चली थी गोलियां

पुलिस ने बताया कि इस दौरान किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है. इससे पहले, 5 जून को फिलाडेल्फिया से फायरिंग की खबर आई थी. पुलिस ने बताया है कि यहां की एक मशहूर सड़क पर कई हमलावरों ने भीड़ पर गोलियां चला दी जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए. पुलिस निरीक्षक डी. एफ. पेस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि दो पुरुष और एक महिला की मौत हो गई है, इस घटना पर प्रतिक्रिया देने वाले अधिकारियों ने “कई सक्रिय निशानेबाजों को भीड़ में गोली मारते देखा.

टेक्सास के स्कूल में भी चली गोलीबारी

पिछले महीने 24 मई को टेक्सास के स्कूल में हुई भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई थी जिसमें 19 बच्चों और दो टीचर की मौत हो गई थी. हमलावर को पुलिस ने मार गिराया था. बताया गया, हमलावर अचानक अपनी बंदूक लेकर मौके पर पहुंचा और उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं. वहां मौजूद कई लोगों को गोली लगी. बाकी लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई. कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और इस हमलावर को गोली मार दी गई

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.