कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ सिनेमाघरों में जबरदस्त तरीके से धमाल मचा रही है। पांचवें वीकेंड पर फिल्म की कमाई ने अन्य हिट फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ दिया है।

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कार्तिक आर्यन अपनी चॉकलेट बॉय वाली इमेज बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। इन दिनों वो अपनी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। बीते दिनों बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने धुंआधार कमाई की थी। पांचवें हफ्ते में भी फिल्म ने अच्छा खासा कारोबार कर लिया और अब रविवार को फिल्म ने 2.51 करोड़ का कलेक्शन किया।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने पांचवें वीकेंड की कमाई में फिल्म ‘आरआरआर’ और फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को पीछे छोड़ दिया है। इसके आगे सिर्फ फिल्म ‘केजीएफ 2’ है। फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने पांचवे वीकेंड पर 5.68 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, फिल्म ‘केजीएफ’ 2 ने 6.35 करोड़ रुपये, फिल्म ‘आरआरआर’ ने 3.32 करोड़ रुपये और फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 2.50 करोड़ रुपये पांचवें वीकेंड पर कमाए थे।
आखिर में बता दें कि ‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक और कियारा के अलावा तब्बू, संजय मिश्रा और राजपाल यादव जैसे कई कलाकार मौजूद हैं। मगर अब देखने वाली बात ये होगी कि बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों से टक्कर मिलने के बाद भी, क्या ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी। अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ सिनेमाघरों में बीती 20 मई को रिलीज हुई थी, जिसके बाद से ही फिल्म का क्रेज फैंस में बना हुआ है।
आरआरआर
साउथ स्टार्स राम चरण और जूनियर एनटीआर फिल्म ‘आरआरआर’ 25 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म ‘आरआरआर’ ने पांचवें वीकेंड पर 3.32 करोड़ रुपये कमाए थे.
द कश्मीर फाइल्स
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने पांचवें वीकेंड पर 2.50 करोड़ रुपये कमाए थे।