शहनाज गिल एक फैशन शो में लाल रंग की दुल्हन बनीं क्योंकि उन्होंने रैंप पर डेब्यू किया था। उन्होंने पहली बार रैंप वॉक किया जिसमें बैकग्राउंड में सिद्धू मूस वाला के गाने बज रहे थे।

फैंस की जान शहनाज गिल का जलवा सोशल मीडिया पर बरकरार है। उन्होंने हाल ही में अपना रैंप वॉक डेब्यू किया है, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस और सिंगर होने के साथ साथ शहनाज अब सुपर स्टनिंग मॉडल भी बन गईं हैं। हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद में पहुंचीं शहनाज को एक फैशन शो में शो स्टॉपर बनते हुए देखा गया। बिग बॉस 13 में अपनी भागीदारी से प्रसिद्धि बटोरने वाली शहनाज़ गिल ने एक शर्मीली दुल्हन के रूप में सज-धजकर रैंप वॉक किया।
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस कार्यक्रम का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वो लाल रंग को जोड़े में दुल्हन की तरह सजी देखी जा सकती हैं। उन्होंने अपना दुपट्टा एक हाथ से पकड़ रखा है और नाजुक अदाएं दिखाती हुई रैंप वॉक कर रही हैं। वॉक खत्म करने के बाद वो अचानक गोल-गोल घूमकर डांस करने लगती हैं और अंत अपने हाथों से अपने चेहरे को छिपाते हुए शर्माती नजर आती हैं।
इस दौरान लाल रंग के लहंगे के साथ नोज़ रिंग और मांगटिका में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने हाथों से अपना चेहरा ढककर दुल्हन की तरह पोज़ भी दिया। वीडियो के अंत में जब वो डिजाइनर के साथ एंट्री करती हैं, तो अचानक ही डांस करना शुरू कर देती हैं और वापस लौटते वक्त भी वो रैंप पर मस्ती करते हुए नजर आती हैं।अपने पहले रैंप वॉक का वीडियो शेयर करते हुए शहनाज ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “डेब्यू वॉक सही रहा!” वीडियो में उन्होंने सिद्धू मूस वाला के गाने अखियां दे सामने पर डांस किया। उन्होंने डिजाइनर सामंत चौहान के लिए रैंप वॉक किया। वीडियो इंस्टाग्राम वर्ल्ड में वायरल होता जा रहा है। फैंस भी अपनी चहीती सना को यूं देख प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘आपका डेब्यू शानदार लग रहा है। बिल्कुल एक खूबसूरत दुल्हन। ” दूसरे ने लिखा, “वाह एक ख़ामोशी है”। एक अन्य ने लिखा, “सबसे खूबसूरत पंजाबी दुल्हन।”