करियर काम की बात

तमिलनाडु बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 10वीं में 90.07% और 12वीं में 93.76% स्टूडेंट्स पास, tnresults.nic.in पर चेक करें रिजल्ट

तमिलनाडु कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित 2022: हायर सेकेंडरी यानी 12वीं बोर्ड में 93.76 फीसदी छात्र पास हुए हैं, जबकि 90.07 फीसदी छात्रों ने एसएसएलसी यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल की है.

तमिलनाडु बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। हायर सेकेंडरी यानी 12वीं बोर्ड में 93.76 फीसदी छात्र पास हुए हैं, जबकि एसएसएलसी यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90.07 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है. तमिलनाडु बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा 10वीं और 12वीं के नतीजे results.gov.in, dge.tn.nic.in और dge.tn.gov.in जैसी वेबसाइट पर भी चेक किए जा सकते हैं।

वहीं, तमिलनाडु बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. इस साल 12वीं की परीक्षा में 96.32 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं. जबकि इस बार 90.96 फीसदी लड़कों ने परीक्षा पास की है. इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.76 प्रतिशत रहा है। वहीं अगर 10वीं के रिजल्ट की बात करें तो इस साल 7,56,998 छात्रों ने परीक्षा पास की है. इस साल करीब 9 लाख छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। इस तरह 10वीं का पास प्रतिशत 90.07 प्रतिशत है।

परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

TN परिणाम की आधिकारिक साइट tnresults.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध TN Class 12 Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
रिजल्ट चेक करें और मार्कशीट डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.