व्यापारियों के संगठन CAIT ने कहा कि व्यापारियों ने अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद में भाग नहीं लेने का फैसला किया। आज देशभर के बाजार खुले रहे। कैट ने हिंसक प्रदर्शन की निंदा की और कहा कि देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की ओर से लाई गई अग्निपथ योजना का देशभर में जोरदार विरोध हो रहा है. वहीं लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन कई राज्यों में हिंसक होते भी नजर आए हैं. फिलहाल बिहार में प्रदर्शनकारियों और छात्र संगठनों के बिहार बंद बुलाए जाने के बाद आज भारत बंद बुलाया गया है. इसे लेकर देश के कई राज्यों में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.
फिलहाल देश भर में अग्निपथ योजना के विरोध में रहे प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. हजारों की तादाद में कई राज्यों में युवा इस योजना के खिलाफ प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. अग्निपथ योजना को लेकर रविवार के दिन तीनों सेनाओं की ओर से एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. जिसमें अग्निपथ योजना के फायदों के बारे में बताया गया. तो वहीं अब प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने सोमवार के दिन भारत बंद का ऐलान कर दिया है.
भारत बंद के कारण अलर्ट पर पंजाब पुलिस
सेना में भर्ती के लिए शुरू की गई नई अग्निपथ योजना के खिलाफ सोमवार को संभावित भारत बंद के मद्देनजर पंजाब पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही पंजाब में सभी बड़े सैन्य कोचिंग संस्थानों के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं.
देश की संपत्ति को नुकसान ठीक नहीं
भरतिया और खंडेलवाल ने कहा कि भीड़ व्यवस्था लोकतंत्र पर हावी नहीं हो सकती। भारत के संविधान में हर समस्या को उचित मंच पर उठाने के लिए पर्याप्त प्रावधान हैं, लेकिन फिर भी सीधे सड़क पर आने से देश में लोकतांत्रिक मूल्यों का भारी क्षरण होगा जो देश की संप्रभुता के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ लोग अपने स्वार्थ सिद्ध करने के लिए इस तरह के आधारहीन आंदोलन को हवा दे रहे हैं। दूसरी ओर, ये लोग हमेशा लोकतंत्र के लिए रोते हैं। ऐसे लोग देश का बड़ा नुकसान कर रहे हैं, जिसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था और घरेलू व्यापार पर पड़ेगा।
झारखंड में बंद रहेंगे स्कूल
मध्य भारत में भी अग्निपथ योजना का विरोध का बूरा असर देखा जा रहा है. युवाओं के बुलाए गए भारत बंद को देखते हुए सोमवार के दिन झारखंड में सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. झारखंड के शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी है कि छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार के दिन झारखंड में सभी स्कूल बंद रहेंगे.