आज हम आपको कुछ आयुर्वेदिक उपाय बताएंगे जिनकी मदद से आप पीलिया जैसी बीमारी से जल्द से जल्द छुटकारा पा सकते हैं।

जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है उन्हें बीमारियां और इंफेक्शन का खतरा अधिक बना रहता है। इम्यूनिटी कमजोर होने के चलते हर साल लाखों लोग जॉन्डिस यानी पीलिया की चपेट में आ जाते हैं। इसमें बुखार आना, आंखों और त्वचा का पीला होना, पेट दर्द, भूख न लगने जैसे कई लक्षण नजर आते हैं। इसलिए जरूरी है कि समय रहते इस बीमारी से लड़ा जाए। कई बार बढ़ते इंफेक्शन और गलत खानपान की वजह से पीलिया गंभीर रूप ले लेता है और इसे ठीक होने में कई महीने लग जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ आयुर्वेदिक उपाय बताएंगे जिनकी मदद से आप पीलिया जैसी बीमारी से जल्द से जल्द छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं।
हमारी बॉडी के रेड ब्लड सेल्स एक तय समय यानी 120 दिन बाद टूट जाते हैं तो बिलिरुबिन नाम का बाई-प्रोडक्ट बनता है। यह पदार्थ लिवर से होते हिए मूलमूत्र के द्वारा शरीर से बाहर निकल जाता है। वहीं अगर शरीर के रेड ब्लड सेल्स 120 दिन से पहले टूट जाते हैं तो लिवर में बिलिरुबिन की मात्रा अधिक बढ़ जाती है जिससे पीलिया जैसी बीमारी हो जाती है। कई बार ये वायरल इन्फेक्शन के कारण भी हो सकता है।
पीलिया के लक्षण
- शरीर में खून की कमी
- शरीर पीला हो जाना
- पाचन तंत्र कमजोर हो जाना
- आंखों में पीलापन
- पेशाब का रंग पीला होना,
- जी मचलना
- भूख न लगना
- चक्कर आना
- थकावट महसूस होना
- वजन तेजी से कम होना।
- इसका असर आपके लिवर पर पड़ता जिससे लिवर कमजोर हो जाता है।
पीलिया दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय
पपीते के पत्ते :
पपीते को पेट के इलाज में किसी रामबाण औषधि से कम नहीं माना जाता है. खास बात यह है कि इससे आप पत्तों से भी खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। पीलिया से पीड़ित लोगों को पपीते के पत्तों का उबला पानी पिलाना चाहिए। इससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी
अरहर के पत्ते
अरहर के पत्तों का देसी नुस्खा अपनाने के लिए आपको इसका रस निकालना होगा. अरहर के पत्तों को पीसकर उनका रस निकाल लें और इसे सीमित मात्रा में रोजाना पीएं। आपका पीलिया जड़ से खत्म हो जाएगा।
करेले के पत्ते
करेले के पत्ते मधुमेह को नियंत्रित करके पीलिया की समस्या को दूर कर सकते हैं. इसके लिए एक बर्तन में पानी में इसकी पत्तियों को गर्म करके ठंडा होने पर घूंट-घूंट करके पीएं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा।
मूली के पत्ते
पीलिया को खत्म करने में मूली काफी मदद कर सकती है। इसके लिए पहले मूली और मूली के पत्तों का रस निकाल लें। फिर इसमें काला नमक डालकर इसका सेवन करें। इससे आपका पाचन तंत्र सही होगा, साथ ही पीलिया जल्द खत्म होने में मदद मिलेगी।
नीम के पत्ते
नीम के पत्ते पीलिया के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इसके लिए पहले नीम के पत्तों का रस निकाल लें। फिर इसे रोजाना पिएं। ऐसा लगभग एक सप्ताह तक करें। इससे आपको फर्क नजर आ सकता है।