मां से मुलाकात करके हमेशा की तरह इस बार भी पीएम मोदी काफी भावुक हो गए. इस अवसर पर मोदी ने अपनी मां के पैर पखारे, उनकी आरती उतारी और उन्हें एक शॉल भेंट की. प्रधानमंत्री काफी देर तक अपनी मां के चरणों पर बैठे रहे. इस दौरान उनकी मां भी अपने बेटे पर प्यार लुटाती रहीं. सुबह से ही ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन आज शनिवार 18 जून को अपना 100वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीराबेन मोदी के गांधीनगर स्थित आवास पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने अपनी मां हीराबेन का खास अंदाज में जन्मदिन भी मनाया है। पीएम मोदी ने गांधीनगर पहुंचकर अपनी मां का आशीर्वाद लिया और उनकी पूजा की। सामने आई तस्वीरों में पीएम मोदी मां के पैर पखारते हुए दिख रहे हैं। पीएम मोदी ने मां के लिए अपनी वेबसाइट पर एक ब्लॉग भी लिखी है।

पीएम मोदी ने मां को बर्थडे गिफ्ट में दी खास चीज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां को बर्थडे गिफ्ट में एक खास शॉल दी है। पीएम मोदी ने खुद इन तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। पीएम मोदी ने लिखा, ”100वें वर्ष में प्रवेश करते ही आज मां का आशीर्वाद लिया…।”
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ”मां, ये सिर्फ एक शब्द नहीं है, जीवन की वो भावना है, जिसमें स्नेह, धैर्य, विश्वास, कितना कुछ समाया है। मेरी मां, हीराबा आज 18 जून को अपने सौवें वर्ष में प्रवेश कर रही हैं, उनका जन्म शताब्दी वर्ष प्रारंभ हो रहा है। मैं अपनी खुशी और सौभाग्य साझा कर रहा हूं।”

घर में आयोजित हुई खास पूजा
बता दें कि पीएम मोदी की मां हीराबेन के 100वें जन्मदिन पर घर में विशेष पूजा भी आयोजित की गई थी। पीएम मोदी ने मां हीराबेन के साथ 4 तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में पीएम मोदी मां के पैर पखारते दिख रहे हैं। तो वहीं एक अन्य तस्वीर में पीएम मोदी मां की चरणों में बैठे दिख रहे हैं। वहीं एक अन्य फोटो में पीएम मोदी मां को पैर छूकर प्रमाण करते दिख रहे हैं।

100 की उम्र में भी हीराबेन फिट और हेल्दी
100 की उम्र में भी हीराबेन मोदी फिट और हेल्दी हैं। वह अपने छोटे बेटे पंकज (पीएम मोदी के भाई) के साथ गांधीनगर में रहती हैं। 100 साल की उम्र में भी हीराबेन की बीमारी के बारे में ज्यादा खबर नहीं है। उनका स्वास्थ्य आम लोगों के स्वास्थ्य से काफी बेहतर है। उन्हें सादा खाना पसंद है, और यही उसके स्वास्थ्य का रहस्य हो सकता है।
अपनी मां के 100वें जन्मदिन पर खेड़ा, आणंद, पंचमहाल, वडोदरा और छोटा उदेपुर जिले में प्रधानमंत्री मोदी 21 हजार करोड़ की विविध विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.