बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. इस बार वो ‘अग्निपथ योजना’ का समर्थन करने की वजह से चर्चा में हैं.

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार को सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए नई अग्निपथ योजना के समर्थन मे आवाज उठाई और उन्होंने “इन पहलों के लिए सरकार की सराहना की, ‘धाकड़’ अभिनेता ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कहानी पोस्ट की और लिखा “इज़राइल जैसे कई देशों ने अपने सभी युवाओं के लिए सेना प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया है, कुछ साल हर कोई सेना को अनुशासन, राष्ट्रवाद और इसका क्या अर्थ है जैसे जीवन मूल्यों को सीखने के लिए देता है।
कंगना ने किया सरकार की योजना का समर्थन
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘इजरायल जैसे कई देशों ने यंग लोगों के लिए सेना की ट्रेनिंग को अनिवार्य कर दिया है. वहां हर कोई कुछ साल आर्मी के अनुशासन और राष्ट्रवाद जैसे मूल्यों को सीखने के लिए देता है. #agnipathscheme आर्मी का मतलब केवल करियर बनाना, रोजगार पाना या फिर पैसा कमाना ही नहीं है.’
प्राचीन व्यवस्था से कंगना ने की स्कीम की तुलना
इसके अलावा कंगना ने ‘अग्निपथ योजना’ की तुलना प्राचीनकाल के गुरुकुल से की है. कंगना ने लिखा, ‘पुराने वक्त में सब गुरुकुल जाते थे. ये ऐसा है जैसे उन्हें ऐसा करने के लिए पैसा मिल रहा है. ड्रग्स और पबजी की वजह से बर्बाद हो रहे यंग लोगों को इसकी जरूरत है. इस स्कीम के लिए सरकार की तारीफ करें.’ आपको बता दें कि अग्निपथ रक्षा भर्ती योजना के खिलाफ देश में कई जगह पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.